ताज़ा पॉलिटिक्स राष्ट्रीय स्पेशल

BJP के मनोज सोनकर बने चंडीगढ़ के नए मेयर, AAP-कांग्रेस गठबंधन को हराया

चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। चंडीगढ़ में भाजपा के पार्षद मनोज सोनकर ने मेयर पद का चुनाव जीता और उन्हें चंडीगढ़ का मेयर बनाए गए हैं। बीजेपी ने कांग्रेस और आप के गठबंधन को हराया है। बता दें कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ था। आप और कांग्रेस के कुल 20 पार्षद थे। बावजूद इसके उन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। इसी बीच सदन में हंगामे की जानकारी सामने आई है।

निगम भवन के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

चंडीगढ़ नगर निगम के कुल 35 पार्षद हैं। मेयर चुनाव में इन 35 वोटों के अलावा सांसद का भी वोट मान्य होता था। इनमें बीजेपी के पार्षद को 16 वोट पड़े, वहीं गठंबधन के उम्मीदवार कुलदीप टीटा को सिर्फ 12 वोट पड़े। बाकी वोट कैंसल हो गए। इस उल्टफेर से इंडिया गठबंधन का मेयर चुनाव जीतने का सपना पूरा नहीं हो पाया। बता दें कि मतगणना की प्रक्रिया शुरू होते ही निगम भवन के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी। केंद्रीय सुरक्षा बल और पुलिस की टीमें तैनात कर दी गई हैं।

चुनाव अधिकारी पर गड़बड़ी करने का आरोप

AAP और कांग्रेस के पार्षदों ने आरोप लगाया कि चुनाव अधिकारी अनिल मसीह बैलेट पेपर में गड़बड़ी कर रहे हैं। अनिल मसीह ने कहा कि वह सिर्फ इन पर साइन कर रहे हैं। दोनों दलों के पार्षद इसको लेकर हंगामा कर रहे हैं।

You may also like