ताज़ा मनोरंजन राष्ट्रीय स्पेशल

Munawar Faruqui ने हाथ पकड़े शेयर की मिस्ट्री गर्ल संग फोटो

मुनव्वर फारूकी बिग बॉस 17 के विनर बनने के बाद चर्चा में बने हुए हैं। इस बार मुनव्वर ने सोशल मीडिया पर एक बेहद रोमांटिक स्टोरी पोस्ट की है। इस पोस्ट में वे एक लड़की का हाथ थामे दिखाई दे रहें हैं। और पीछे ‘तू ही मेरा दिन तू ही मेरी रात, कोई भी नहीं तेरे सिवा’ गाना बज रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ये उनकी सीक्रेट गर्लफ्रेंड है। कुछ का मानना है कि मुनव्वर ने अपने किसी म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन करने के लिए ऐसा पोस्ट शेयर किया है।

वहीं कुछ लोगों का ऐसा भी कहना है कि नाजिला उनकी लाइफ में वापस आ गई हैं। लोगों का कहना है कि मुनव्वर और नाजिला के बीच सब ठीक हो गया है और फारूकी जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे। पोस्ट में दिख रहा हाथ किसका है और ये लड़की कौन है, मुनव्वर के साथ क्या रिश्ता है, खैर इन सब सवालों के जवाब अभी नहीं मिल पाए हैं। इस फोटो में ना तो मुनव्वर का चेहरा नजर आ रहा है और ना ही लड़की का।

मुनव्वर फारूकी पर लगा था वुमेनाइजर

बता दें कि बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारूकी की पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा हुई। शो में आयशा खान के आने के बाद उन्होंने मुनव्वर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वो एक साथ दो लड़कियों यानी उन्हें और नाजिला को डेट कर रहे थे। वहीं, वो एक और लड़की को रिश्ता भेज कर भी आए थे। जिसके बाद मुनव्वर को काफी ट्रोल किया गया था। इतना ही नहीं कई लोगों ने उन्हें वुमेनाइजर का टैग भी दिया था। हालांकि, मुनव्वर ने इस पर अपनी कुछ खास सफाई नहीं दी थी। लेकिन उन्होंने आयशा खान से माफी मांगी थी।

You may also like