ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

दिल्ली में 18 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी मेरठ से गिरफ्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 18 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि FIR बुधवार को दर्ज की गई और मामला तब संज्ञान में आया, जब पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया।

अधिकारी ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि 19 और 21 साल की उम्र के आरोपी एक-दूसरे से परिचित थे और मेरठ में रह रहे थे। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि घटना की दोपहर लगभग 1 बजे, आरोपियों में से एक, जिसे उसने अपने इंस्टाग्राम फ्रेंड के रूप में पहचाना जिसके बाद उसे एक जगह पर बुलाया जहां वह स्कूटी पर एक दोस्त के साथ इंतजार कर रही थी।

IPC की इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने कहा कि जैसे ही आरोपी ने उससे पीछे बैठने के लिए कहा, उसने इनकार कर दिया, इस पर उसने उसे जबरन दोपहिया वाहन पर बैठाया और एक स्थानीय भोजनालय में ले गया जहां उन्होंने भोजन किया। पुलिस ने कहा कि भोजन के बाद उसे चक्कर आने लगे जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। उसके बयान के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (डी), 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

You may also like