पॉलिटिक्स राष्ट्रीय स्पेशल

रामदास अठावले ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों कहा- भारत जोड़ो नहीं तोड़ो यात्रा निकल रहे राहुल गांधी

मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है। रामदास अठावले ने असम के डिब्रूगढ़ में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कहा कि यह राहुल गांधी की न्याय यात्रा नहीं बल्कि अन्याय यात्रा है। ये भारत जोड़ो यात्रा नहीं है, बल्कि भारत तोड़ो यात्रा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यह यात्रा सिर्फ राजनीतिक ड्रामा रचने के लिए है, देश को एकजुट करने की कोई जरूरत नहीं है।

ट्वीट देखने के लिए क्लिक करें-

देश की चिंता करने की जरूरत नहीं

इसी के साथ उन्होंने कहा कि ‘देश पहले बंटा हुआ था, लेकिन भीमराव अंबेडकर के संविधान ने भारत को इस तरह एकजुट किया कि इसे तोड़ना असंभव है। राहुल गांधी को देश की चिंता करने की जरूरत नहीं है, उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हम यहां हैं। रामदास अठावले ने आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिलेगा। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब उन्होंने देश को एकजुट करने या लोगों को न्याय देने की कोशिश नहीं की। यह सिर्फ एक नाटक है इसलिए इस यात्रा से कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होगा।

दो दिन के दिल्ली दौरे पर राहुल गांधी

जानकारी के लिए बता दें कि असम से बंगाल में प्रवेश करने के बाद कांग्रेस ने अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के पूरे दिन के कार्यक्रम की घोषणा की थी। लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी कूचबिहार के बक्सिरहाट में एक छोटी सभा और जिला मुख्यालय में एक ‘रोड शो’ करने के बाद ‘महत्वपूर्ण कारणों’ से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। हालांकि उनके अचानक दिल्ली दौरे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

You may also like