ताज़ा पॉलिटिक्स राष्ट्रीय स्पेशल

राहुल गांधी पर दर्ज होगी FIR, कार्यकर्ताओं ने तोड़े बैरिकेड्स

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम के गुवाहाटी में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। यात्रा को रोकने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस मौजूद थी। जानकारी के आधार पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़े और पुलिस के साथ झड़प हो गई। जिसके चलते असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मामले पर एक्शन लेते हुए राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के निर्देश दिए है। दरअसल असम के गुहावाटी में कांग्रेस को शहर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालने की परमिशन नहीं मिली थी। जिसके चलते यह सारा बवाल खड़ा हुआ है। असम सीएम ने पुलिस DGP को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए है।

विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स को किया संबोधित

आपको बता दें कि यात्रा को शहर की सीमा में प्रवेश करने से रोकने के लिए दो जगहों पर बैरिकेड्स लगाए गए थे। पुलिस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा। इससे पहले राहुल के गुवाहाटी में प्रवेश करने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया था। कांग्रेस नेता ने रास्ते में विश्वविद्यालय के कुछ स्टूडेंट्स को संबोधित भी किया है।

हम असम से भाजपा को जल्द हराएंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर राहुल ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को ‘बब्बर शेर’ कहते हुए कहा कि आपको यह नहीं सोचना चाहिए कि हम कमजोर हैं। हमने बैरिकेड्स तोड़े हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय में मेरा कार्यक्रम रद्द कर दिया, लेकिन स्टूडेंट्स ने मुझे विश्वविद्यालय के बाहर सुना। राहुल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी से नहीं डरते। हम जल्द ही असम में भाजपा को हराएंगे और कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

You may also like