ताज़ा पॉलिटिक्स राष्ट्रीय स्पेशल

AAP का दामन छोड़ BJP में शामिल हुए अशोक तंवर, सिरसा से लड़ सकते हैं चुनाव

लोकसभा चुनाव 2024 के चलते दल बदल की प्रक्रिया जारी है। बीते दिनों हरियाणा के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद अशोक तंवर ने आप पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वहीं आज उन्होंने बीजेपी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में जॉइन कर लिया है। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी भी मौजूद रहे।

राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करूंगा

अशोक तंवर ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले दस सालों से देश में बदलाव आया है। प्रधानमंत्री मोदी भारत को नंबर वन बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करूंगा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में सीएम मनोहर लाल और प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी की टीम के रूप में सेवा करूंगा। तंवर ने आम आदमी पार्टी की हरियाणा प्रचार समिति के अध्यक्ष पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह I.N.D.I.A सेटअप के तहत कांग्रेस के साथ AAP की साझेदारी से नाराज थे।

सिरसा से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर अशोक तंवर सिरसा से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। तंवर ने कथित तौर पर आप के राष्ट्रीय संयोजक (National Coordinator) अरविंद केजरीवाल को एक लेटर लिखकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) के साथ आप के गठबंधन पर अपनी आपत्ति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनकी नैतिकता उन्हें AAP पार्टी हरियाणा की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष पद पर बने रहने की अनुमति नहीं देगी। भाजपा को उम्मीद है कि तंवर के शामिल होने से राज्य में अपने वोटों को मजबूत करने के उनके प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा, जहां जाट सबसे अधिक आबादी वाली जाति है और अधिकांश हिस्सों में कांग्रेस की ओर झुकाव देखा जा रहा है। इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

जानें कैसा रहा है तंवर का राजनीति करियर

अशोक तंवर का हरियाणा में लंबा राजनीतिक करियर है। लंबे समय तक वह हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर रहे हैं। 2019 विधानसभा चुनाव से पहले हुड्डा और अशोक तंवर में अनबन के चलते उन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया गया, जिसके बाद तंवर ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले अशोक तंवर ने कांग्रेस छोड़ने के करीब सवा साल बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी TMC का पटका पहना और हरियाणा में दीदी की पार्टी के अध्यक्ष बन कैडर बनाने में जुट गए। करीब 6 महीने के बाद तंवर ने टीएमसी भी छोड़ दी। उसके बाद वे AAP पार्टी से जुड़ गए थे। अब वे AAP छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल हो गए हैं।

You may also like