ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

आगरा में भीषण सड़क हादसा, नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, चार की मौत इतने घायल

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई और दो लोग घायल हुए हैं। कार के नहर में गिरने से मौके पर हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पाते ही ताजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को नहर से बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

आनन-फानन में पुलिस को जानकारी दी गई और पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंचकर नहर में गिरी कार का रेस्क्यू किया। कार सवार लोगों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां चार लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि दो लोगों का इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार से आ रही थी और अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। जिसके चलते दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई जबकि दो लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

You may also like