ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

Weather News : हरियाणा-पंजाब में ठंड का कहर जारी, कई जिलों में अलर्ट

हरियाणा पंजाब में ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। सुबह-सुबह काम पर जाने वाले लोगों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। हरियाणा के हिसार जिले के बालसमंद का पारा प्रदेश में सबसे कम 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं महेंद्रगढ़ जिले का पारा 1 डिग्री पर पहुंच गया, तो पंजाब का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। शनिवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। इससे विजिबिलिटी 25 से 50 मीटर के बीच रही। 1.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ अमृतसर सबसे ठंडा रहा।

हरियाणा के 8 जिलों में अलर्ट

हरियाणा के 8 जिलों अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, कैथल, फरीदाबाद, रेवाड़ी और गुरुग्राम में भी रेड अलर्ट जारी किया गया। जबकि चंडीगढ़ में सुबह के समय धुंध तो रहेगी, लेकिन दोपहर को धूप खिलने के आसार है। मौसम विभाग की वरिष्ठ विज्ञानी डा. केके गिल के मुताबिक राज्य में शुक्रवार को उत्तर पूर्वी हवाएं चलीं, जिससे कई जिलों में विंड चिल जैसी स्थिति रही। हिमाचल व कश्मीर भी ठंड में ठिठुर रहा है।

ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना

हिमाचल में मौसम विभाग ने अगले तीन दिन मौसम सामान्य ही रहने का अनुमान जाहिर किया है। इसके साथ ही बिलासपुर, मंडी, हमीरपुर, ऊना और कांगड़ा में धुंध का अलर्ट है। 16-17 जनवरी को हिमाचल के जिला चंबा, किन्नौर, लाहौल स्पीति और शिमला के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

You may also like