ताज़ा पॉलिटिक्स

शादी के बाद विदाई के समय दूल्हे ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दंग रह गए लोग

सांकेतिक फोटो

शादी के बाद विदाई के समय दूल्हे में पत्नी को तीन तलाक दे दिया। यह नजारा देखकर घराती हैरान रह गए। बारात वापस जाने से पहले पुलिस पहुंची।

ट्रिपल तलाक की तमाम घटनाएं आप लोगों ने सुना देखा होगा। लेकिन एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दूल्हा सेहरा बांधकर दुल्हन के घर पहुंचा। दूल्हे के साथ आए बाराती डीजे की धुन में नाच गा रहे थे। शादी संपन्न हो गई। लेकिन दुल्हन की विदाई के समय एकाएक बात कुछ यूं बिगड़ी कि दूल्हा किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुआ। दुल्हन को तीन तलाक देकर बारात लेकर वापस लौट गया।

बहराइच जिले अंतर्गत मटेरा थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है। एक गांव निवासी पुत्री की शादी बहराइच जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के कसीहर्रहमान के साथ तय हुआ था। जहां से दूल्हा निर्धारित समय पर बारात लेकर अपने ससुराल पहुंचा। जिसमें बारातियों ने जमकर मौज मस्ती करते हुए दावत भी उड़ाई। लेकिन दूल्हे की एक मांग न पूरी होने के कारण दूल्हा नाराज हो गया। जिससे बारातियों और घरातियों में हड़कंप मच गया। निकाह के तुरंत बाद दूल्हा बीवी को तीन तलाक देकर बारातियों संग वापस लौट गया। मामले में पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।

दुल्हन की विदाई में बुलेट की मांग को लेकर टूटी शादी

मटेरा पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़ित पिता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके पुत्री की शादी विपक्षी कसीहर्रहमान के साथ तय हुई थी। 24 दिसंबर को विपक्षी बारात लेकर के घर आया। दोपहर बाद बरात पहुंची, बारातियों को नाश्ता खाना दिया गया। फिर विपक्षी का पुत्री के साथ निकाह हुआ। जिसमे पीड़ित ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया। विदाई के समय विपक्षी दूल्हा बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर अड़ गया, कहा कि बुलेट मोटरसाइकिल नहीं मिलेगी तो विदाई नहीं कराएंगे। दूल्हे को मनाने के लिए पीड़ित पिता ने लाख कोशिश की लेकिन दूल्हा अपने जिद पर अड़ा रहा। जिसके बाद परिवार वालों संग एक राय होकर दूल्हे ने नई नवेली दुल्हन को तीन तलाक देकर विवाह में लाए हुए सामान को वापस लेकर बारातियों सहित लौट गया।

You may also like