ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

महंगाई की बात पर टमाटर से सस्ता पेट्रोल-डीजल बता रहे भाजपाई: पंकज डावर

गुरुग्राम। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर ने कहा कि देश में गजब की सरकार है और गजब वो है जो देश में सरकार चला रहे हैं। उनसे भी आगे उनके कार्यकर्ता हैं। जो देश में महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर बात करने पर अलग ही तरह का तर्क देते हैं। पंकज डावर ने कहा कि देश में एक अलग ही माहौल चल रहा है, सत्तासीन नेता कभी शहर का नाम बदलते हैं तो कभी कानून बदलते हैं। यह सिर्फ हिंदू, मुस्लिम, मंदिर और मस्जिद की बातें करते हैं। देश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार बढ़ते अपराध पर कोई बात करने वाला नहीं है। इस पार्टी के नेता तो अलग ही राग अलापते है। पंकज डावर ने कहा कि महंगाई की बात करने पर बहुत से भाजपा नेता यह भी कहने से नहीं चूकते कि अब तो देश में डीजल और पेट्रोल टमाटर से भी सस्ता हो गया है। देश वालों को और क्या चाहिए। इस तरह की बातें सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही हैं। पंकज डावर ने कहा कि भाजपा के दिन पूरे होने वाले है, क्योंकि अब 2024 नजदीक है। भाजपा वालों को जो बदलना है वे जल्द बदल लें।

You may also like