गुरुग्राम। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविवार को ऑल स्किल एंड रिसर्च फॉउंडेशन की ओर से सेक्टर-4 स्थित शिव पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।  फाउंडेशन के अध्यक्ष एमपी शर्मा, वीरेंद्र व उनकी टीम द्वारा नवीन गोयल का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नवीन गोयल ने उन महिलाओं को सम्मानित किया, जिन्होंने स्वयं सहायता गु्रप के माध्यम से अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं। नवीन गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, भाजपा हरियाणा प्रभारी बिप्लब कुमार देब, पूर्व सांसद डा. सुधा यादव के मार्गदर्शन में वे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम कर रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण विभाग की ओर से गुरुग्राम समेत पूरे हरियाणा में वृक्षारोपण पर काम होता है, ताकि हर क्षेत्र में पर्यावरण की खराबी को सुधारा जा सके। शिव विहार पॉकेट के बच्चों के द्वारा फिट इंडिया की मुहिम के तहत एक साइकिल रैली भी निकाली गई। इस रैली में नवीन गोयल ने स्वयं भी साइकिल चलाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक किया। इस अवसर पर नवीन गोयल ने गुरुग्राम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति आगे आने के लिए लोगों से अपील की। इस दौरान पर शिव विहार पॉकेट के प्रधान जगदीश मेहता, प्रवीन मिश्रा, रवि कंबोज, संजीव बंसल, डॉ. सतीश धर्माणी, डॉ. विनोद धर्माणी, नीरज मेहता, दीपाली, सुशील गौड़, बबीता खंडेलवाल व अन्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like