ताज़ा पॉलिटिक्स स्पेशल

गुरुग्राम और मानेसर में भाजपा का ही बनेगा मेयर: यशपाल बतरा

गुरुग्राम। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर यशपाल बतरा ने कहा कि गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम में भाजपा का ही मेयर बनेगा। दोनों नगर निगमों में बहुमत से भाजपा प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। ये बातें उन्होंने सूरत नगर, इस्लामपुर, मदनपुरी और राजेंद्रा पार्क के क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। बतरा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में भाजपा संगठन सेवा के कार्यों में जुटा हुआ है। भाजपा के लिए सेवा ही संगठन है, इसलिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लगातार सेवा भाव से लोगों की सहायता कर रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता यशपाल बतरा ने कहा कि गुरुग्राम जिला की जनता ने नगर निगम चुनावों में कमल खिलाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि आज के माहौल में कांग्रेस कहीं नजर नहीं आ रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास कार्यकिए जा रहे हैं जिससे जिला की जनता संतुष्ट है।यशपाल बतरा ने बताया कि 2014 से पहले कांग्रेस के शासनकाल में गुरुग्राम के साथ काफी भेदभाव किया गया था, जिस कारण शहर का विकास ठप हो गया था। बीजेपी की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहर में अंडरपास, फ्लाईओवर का जाल बिछाकर लोगों को जाम से मुक्ति दिलाई है। यशपाल बतरा ने बताया कि उन्होंने गुरुग्राम शहर के 35 प्रतिशत से ज्यादा क्षेत्रों का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनीं और उनका समाधान भी कराया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like