ताज़ा पॉलिटिक्स

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय नेताओं ने गुरुग्राम के 11 मंडलों में किया प्रवास: कर्ण देव कांबोज

गुरुग्राम गुरुग्राम के 11 मंडलों में भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का रविवार को प्रवास रहा। यह जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कर्ण देव कांबोज ने बताया कि फर्रूखनगर में पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदू लाल साहू, खेड़की दौला में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेलभाई कांजीभाई मसानी, बादशाहपुर में पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सागर रायका, नवीन मंडल में सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता का प्रवास रहा। इसके अलावा डूंडाहेड़ा मंडल में राष्ट्रीय महामंत्री निखिल आनंद , दयानंद मंडल में राष्ट्रीय मंत्री यशपाल सूवर्णा, सरस्वती मंडल में राष्ट्रीय मंत्री कृष्ण महतो, अर्जुन मंडल में राष्ट्रीय मंत्री राष्ट्रीय आईटी प्रमुख राहुल नागर व अजय सहरावत, शीतला मंडल में राष्ट्रीय मंत्री रशपाल वर्मा, मानेसर में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं हरियाणा प्रभारी गजेंद्र यादव, सोहना में प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र सैन का प्रवास रहा। श्री कांबोज ने बताया कि प्रवास के दौरान राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना। उन्होंने बताया कि हर मंडल में ओबीसी कार्यकर्ता के घर पर राष्ट्रीय नेताओं ने भोजन किया और पदाधिकारियों की बैठक ली। पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने मंडल में ओबीसी बाहूल्य बूथों को चिहिन्त करने का काम करें। इसके साथ-साथ जो ओबीसी के की-वोटर हैं उनकी एक सूची बनाई जाए तथा उनको भाजपा से जोड़ा जाए। पूर्व मंत्री कांबोज ने बताया कि रविवार को प्रवास के दौरान राष्ट्रीय नेताओं ने पदाधिकारियों को पन्ना समिति बनाने, पार्टी का सहयोग करने और हर पन्ना समिति में अपने कम से कम एक ओबीसी कार्यकर्ता को शामिल करने काम करें।  उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने मंडल में स्थित ओबीसी वोटरों की बैठक भी ली और उनका भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like