ताज़ा बिजनेस मनोरंजन राष्ट्रीय स्पेशल

क्रिसमस को लेकर सज गए हैं बाजार, बच्चे हैं बड़े उत्साहित

गुरूग्राम, क्रिसमस का पर्व मनाने के लिए शहरवासी पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रहे हैं। पिछले 2 वर्षों से कोरोना के कारण क्रिसमस का पर्व धूमधाम से नहीं मनाया जा सका था। इस बार लोगों ने तैयारियां कर ली हैं कि इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाए। शहर के विभिन्न क्षेत्रों स्थित बाजारों में क्रिसमस से संबंधित सामग्री की दुकानें बिक्री के लिए सजी हुई हैं। लोग अपनी पसंद के अनुसार क्रिसमस की तैयारियों में आने वाली सामग्री की खरीददारी भी कर रहे हैं। सैंटा क्लॉज की ड्रेस की खूब बिक्री हो रही है। लोग क्रिसमस ट्री की भी खरीददारी कर रहे हैं। हालांकि गत वर्षों की भांति क्रिसमस में इस्तेमाल होने वाली सामग्री डेढ़ गुणा तक महंगी हो गई है। शॉपिंग मॉल्स व बड़े-बड़े शोरुम में सेंटा क्लॉज के पुतले भी बच्चों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कुछ प्रतिष्ठानों ने व्यक्ति को ही सेंटा क्लॉज का वेश धारण कर प्रतिष्ठान में आने-जाने वाले बच्चों को टॉफियां व चॉकलेट वितरित करने की व्यवस्था की हुई है और बच्चे बड़े उत्साह से उन्हें हैप्पी क्रिसमस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। दुकानदारों का भी कहना है कि इस बार क्रिसमस पर उनकी अच्छी खासी बिक्री होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like