ताज़ा पॉलिटिक्स

राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने जिला पदाधिकारियों की ली बैठक

गुरुग्राम, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने प्रदेश कार्यालय गुरुकमल में हुई दो दिवसीय संगठन की बैठक के बाद बूथ नंबर 179, शक्ति केंद्र शिवाजी नगर, मंडल अर्जुन नगर में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में बूथ अध्यक्ष औमदत्त शर्मा, पालक रामानंद गुप्ता बीएलए 2 आयुष अग्रवाल भी उपस्थित रहे। इसके बाद राष्ट्रीय महामंत्री ने प्रदेश कार्यालय में जिला पदाधिकारियों की बैठक ली। दोनों बैठकों में उन्होंने व्यक्ति रूप से सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का परिचय लिया और संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने  कार्यकर्ताओं से मोदी और मनोहर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए भी कहा। इन दोनों बैठकों में राष्ट्रीय महामंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का व्यक्तिगत रूप से परिचय भी लिया। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री ने भाजपा जिला टीम द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए पूरी टीम की पीठ थपथपाई। इन दोनों बैठकों में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह स्वागत किया। राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने कहा कि हरियाणा में मनोहर लाल सरकार ने आठ वर्षों में बेमिसाल जनहित के कार्य किए हैं। भाजपा ने जितने विकास कार्य इन आठ सालों में किए हैं उतने हरियाणा के इतिहास में कभी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद लोगों का सामाजिकि व आर्थिक उत्थान हुआ है। भाजपा के शासन में सभी को सम्मान मिला है।

इस मौके पर प्रदेश सचिव समय सिंह भाटी, जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़, जिला महामंत्री मनीष गाडोली, महेश यादव, जिला उपाध्यक्ष हरवीर आधाना, राकेश यादव, मनोज शर्मा, ज्योति डेमला, राजेश अरोड़ा, जिला सचिव, सुरेंद्र गहलोत, प्रदीप जैलदार, जयंती चौधरी, जितेंद्र चौहान, मीडिया प्रमुख अजीत यादव, सह प्रमुख नीरज यादव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, सुंदरी खत्री, ऐसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष कृष्ण स्वामी, उपस्थित रहे।

1 Comment

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like