ताज़ा पॉलिटिक्स

भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

फरीदाबाद, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आगामी 23 दिसम्बर को फरीदाबाद में आगमन हो रहा है। यात्रा को सफल बनाने के लिए रविवार, 11 दिसम्बर को सैक्टर-16 स्थित किसान भवन में कांग्रेस कार्यकर्ता मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी जी की यात्रा को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी एवं ड्यूटियां सौंपी गई। सम्मेलन को हरियाणा के राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित किया। जबकि मीटिंग की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान ने की। सर्वप्रथम सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा का फरीदाबाद पहुंचने पर फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद सभी कांग्रेसियों ने राहुल गांधी जिन्दाबाद, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जिन्दाबाद, दीपेन्द्र हुड्डा जिन्दाबाद एवं प्रदेश अध्यक्ष उदयभान जिन्दाबाद के नारे लगाए गए। मीटिंग में उपस्थित कार्यकर्ताओं के समक्ष दीपेन्द्र हुड्डा ने अपने विचार एवं सुझाव पेश किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार एकजुट होकर भारत जोड़ो यात्रा का जोरदार स्वागत करेगा। हिमाचल में कांग्रेस आई है और अब हरियाणा को जीतने की तैयारी है। सुबह 6 बजे यात्रा शुरू होगी और 10 बजे तक चलेंगे। उसके बाद दोपहर 3 बजे से यात्रा शुरू होती है। फरीदाबाद के कार्यकर्ता 21 दिसम्बर को जब मुंडका बॉर्डर से जब फरीदाबाद में एंट्री करेंगे तो बडक़ली चौक से मुंडका चौक तक 15 किलोमीटर की सिंगल सडक़ है। फरीदाबाद की सभी 6 विधानसभाओं से 500-500 लोग मुंडका बॉर्डर पर उनके स्वागत के लिए समय से पहुंचें। वहां पर जब अशोक गहलोत जी तिरंगा हुड्डा साहब के हाथ में दें, तो फरीदाबाद के लोगों की तादाद दिखनी चाहिए। उसके बाद 23 दिसम्बर को सुबह गुडग़ांव-फरीदाबाद बॉर्डर से 5 किलोमीटर अंदर से यात्रा को लेकर आएंगे। वहां से यात्रा के संयोजक विजय प्रताप यात्रा का रोड मैप बनाकर यात्रा को तीन हलकों पृथला, बल्लभगढ़ एवं तिगांव से लेकर आएंगे। जिसमें सभी विधानसभाओं से 3000-3000 यात्री भारत जोड़ो यात्रा के साथ होंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से हम भारत भी जोड़ेंगे और लोगों की सेहत भी बनाएंगे। इस यात्रा में जो फिट हैं, वो तो चलेंगे ही साथ ही साथ जो फिट होना चाहते हैं, उनको भी चलना है। इस मौके पर दीपेन्द्र हुडड़ा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के हलके में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से 10 हजार एवं जिला संयोजक विजय प्रताप 11 हजार लोगों को इक_ा करेंगे। बाकि अन्य विधानसभाओं से 5-5 हजार लोगों की जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस मौके पर राज्यसभा सांसद ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार नगर निगम चुनाव सिम्बल पर लड़ेगी। रैली में टिकटार्थियों की ताकत का भी आकलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भाजपा वाले कह रहे हैं कि भारत टूटा ही कहां है, जो ये भारत जोडऩे की बात कर रहे हैं। मगर, मैं आपको बता दूं कि भारत टूटा नहीं मगर अंतर आ गया है। इस मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला, यात्रा के संयोजक विजय प्रताप, पूर्व विधायक आनंद कौशिक, रघुवीर तेवतिया, ललित नागर, शारदा राठौर, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड, योगेश ढींगड़ा, नीरज गुप्ता, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नितिन सिंगला, जगन डागर, गिरीश भारद्वाज, वेदपाल दायमा, रोहित नागर, पूर्व महापौर मुकेश शर्मा, पूर्व उपमहापौर राजेन्द्र भामला, बलजीत कौशिक, पूर्व चेयरमैन अब्दुल गफ्फार कुरैशी, डॉ. सौरव शर्मा, अनिल नेताजी, कृष्ण राव, अहसान कुरैशी, बिजेन्द्र मावी, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, हरेन्द्र भड़ाना, ओ पी भाटी आदि मौजूद थे। 

16

1 Comment

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like