मनोरंजन

आज करनाल में होगा भगवान परशुराम महाकुंभ का आयोजन

गुरुग्राम करनाल में आज रविवार को प्रदेशस्तरीय भगवान परशुराम महाकुंभ समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के ही नहीं, अपितु आस-पास के प्रदेशों के ब्राह्मण समाज से जुड़ी संस्थाएं, कार्यकर्ता व सदस्य भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। गुडग़ांव की आदर्श ब्राह्मण सभा की अगुवाई में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज से जुड़े लोग इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाएंगे। संस्था के कोषाध्यक्ष देवेंद्र पाल शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संस्था के पाधिकारियों व सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी ऐडी-चोटी का जोर लगा दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like