ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

आत्मा की ज्योति जगाना ही सच्ची दिवाली है :

सोहना प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय सेवा केंद्र सोहना में भाई बहनों ने राजयोग के माध्यम से सादगीपूर्ण दीपोत्सव पर्व मनाया। इसमें ब्रह्मा कुमारी बहन अलका ने पूजा व आरती कर भाई बहनों ने दीया जलाया। इस अवसर पर सोहना केंद्र की ब्रह्मा कुमारी अलका बहन ने दिवाली के महत्व को विस्तार से बताते हुए कहा कि आत्मा की ज्योति जगाना ही सच्ची दिवाली मनाना है। परमात्मा द्वारा आत्माओं के ज्ञान दीपक जगाने का यादगार ही वास्तव में दीपावली है।उन्होंने कहा कि हमे जीवन में बुराइयों को समाप्त करने के लिए ज्ञान, उत्साह का उजियारा लाना है। दीपावली पर हमें मन, वचन व कर्म से सभी को सुख देना है। हमें सभी से प्यार से व्यवहार करना है। उन्होंने कहा कि एक दूसरे की मदद करें व जीवन से अज्ञान अंधकार को मिटाएं।सभी ने मोमबत्ती जलाकर एकसाथ दीपावली मनाई।इस मौके पर काया कल्प आश्रम की चेयरमैन डॉक्टर विजाता आर्य ने योग एवं यज्ञ की महिमा बताते हुए कहा कि शरीर रूपी वाहन को योग एवं यज्ञ के माध्यम से स्वस्थ रखें।शरीर स्वस्थ होगा तो मन भी स्वस्थ होगा।मन को राजयोग द्वारा शांत रखा जा सकता है।इस मौके पर  बनाई गई रंगोली प्रत्यिगिता में भाग लेने वाले बच्चो को बिस्किट और पारितोषिक से सम्मानित किया।वहीं आए हुए अतिथि का गुलाब की डंडी व स्मृति चिन्ह देकरसम्मान किया। इस मौके पर भाई कृष्ण,आलोक नंदा एल्डिको से मुकेश कुमार गर्ग एडवोकेट,आदि मोजूद।थे।

1 Comment
  1. CasibomDem 2 days ago

    casibom guncel giris: casibom giris adresi – casibom guncel giris
    casibom guncel giris adresi

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like