ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

Gujarat : Medical की Student से सीनियर ने किया दुष्कर्म, डिलीट करने छत पर बुलाया

Medical student raped by senior

गुजरात के वड़ोदरा में सीनियर ने जूनियर स्टूडेंट के साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ने कॉलेज की छत पर अपनी जूनियर के साथ दुष्कर्म किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इंटर्नशिप कर रहा था। पीड़ित मेडिकल कॉलेज में सेकंड ईयर की स्टूडेंट है और आरोपी अंतिम वर्ष का छात्र है। इस सबंध में पुलिस ने बताया कि वडोदरा गोत्री अस्पताल (Vadodara Gotri Hospital) में एक जूनियर के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक वरिष्ठ मेडिकल छात्र को गिरफ्तार किया है।

धीरे-धीरे हुई दोनों में फ्रेंडशिप

मिली जानकारी के आधार पर पीड़ित स्टूडेंट मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रहकर ही अपनी पढ़ाई करती है। उसकी उम्र तकरीबन 20 साल है। पिछले अप्रैल में लड़की की जान-पहचान आरोपी निर्भय प्रकाश चंद्र जोशी से हुई थी। वह भी कॉलेज के ​होस्टल में रहता था। धीरे-धीरे दोनों में मित्रता हो गई।

छत पर बुलाया

15 मार्च को दोनों ने रिकॉर्डिंग डिलीट करने के लिए मीटिंग रखी। आरोपी ने अपनी जूनियर को सारे ऑडियो क्लिप वापस लेने के लिए और उसे डिलीट करने की बात कहकर उसे कॉलेज की छत पर बुलाया। इस घटना के दूसरे दिन सुबह लड़की गोरवा थाने पहुंची। मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। तकरीबन बारह बजे निर्भय ने छात्रा को छत पर बुलाया। यहां निर्भय ने अकेलेपन का फायदा उठाकर छात्रा को पकड़ लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

सीनियर समझकर की थी दोस्ती

लड़की की भावना यह रही होगी कि लड़का सीनियर है तो उसकी पढ़ाई में मदद हो जाएगी। ऐसा सोच कर लड़की ने उससे मित्रता कर ली। जानकारी यह भी सामने आई है कि इसके बाद लड़के ने लड़की से कई बार अश्लील डिमांड भी की थी। लेकिन उसने पूरी न करने पर लड़के ने दोनों के बीच की बातचीत का ऑडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इस बात से लड़की परेशान हो गई। लड़की ने सारी ऑडियो क्लिप डिलीट करने का आग्रह अपने सीनियर से किया।

You may also like