ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

11 लाख महामंत्र जाप का होगा आयोजन :

गुरुग्राम : रुद्राभिषेक से पातक कर्म भी जलकर हो जाते हैं भस्म सभी मनोरथ होते हैं पूर्ण गुरुग्राम के गांव वजीराबाद में गोल्फ कोर्स सिथ्त बाबा स्थल वाला मंदिर में आयोजित अस्थल बाबा के 11 लाख महामंत्र जाप का आयोजन किया जा रहा है यह आयोजन 28 तारीख से 3 सितंबर तक चलेगा यह कार्यक्रम सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक 11 ब्राह्मणों द्वारा प्रतिदिन किया जा रहा है इस अवसर पर आज बाबा अस्थल वाले मंदिर पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया रुद्राभिषेक में ग्रामीणों ने तथा भक्त जनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया रुद्राभिषेक शाम 5:00 बजे से 8:00 बजे तक की आ गए इसी तरह मंदिर में प्रतिदिन अलग-अलग विशेष पूजा की जाएंगी इसके बाद 4 सितंबर को सुबह 7:30 बजे महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा उसके उपरांत 10:30 बजे देसी घी के घेवर का भंडारा किया जाएगा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि अस्थल बाबा के 11 लाख महामंत्र का जाप तथा घेवर का भंडारा समस्त वजीराबाद ग्राम के द्वारा किया जा रहा है उन्होंने बताया कि 11 लाख महामंत्र का आयोजन कुल पुरोहित पंडित विजय भारद्वाज की देखरेख में किया जा रहा है जितने भी विशेष भक्ति कार्यक्रम किए जा रहे हैं सभी कुल पुरोहित की देखरेख में हो रहे हैंइस अवसर पर कुल पुरोहित पंडित विजय भारद्वाज ने बताया कि आज रुद्राभिषेक किया गया है उन्होंने बताया कि रुद्राभिषेक अर्थात रूद्र का अभिषेक करना यानि कि शिवलिंग पर रुद्रमंत्रों के द्वारा अभिषेक करना। जैसा की वेदों में वर्णित है शिव और रुद्र परस्पर एक दूसरे के पर्यायवाची हैं। शिव को ही रुद्र कहा जाता है। क्योंकि- रुतम्-दु:खम्, द्रावयति-नाशयतीतिरुद्र: यानि की भोले सभी दु:खों को नष्ट कर देते हैं। हमारे धर्मग्रंथों के अनुसार हमारे द्वारा किए गए पाप ही हमारे दु:खों के कारण हैं। रुद्राभिषेक करना शिव आराधना का सर्वश्रेष्ठ तरीका माना गया है। रूद्र शिव जी का ही एक स्वरूप हैं। रुद्राभिषेक मंत्रों का वर्णन ऋग्वेद, यजुर्वेद और सामवेद में भी किया गया है। शास्त्र और वेदों में वर्णित हैं की शिव जी का अभिषेक करना परम कल्याणकारी है। रुद्राभिषेक से पातक कर्म भी जलकर भस्म हो जाते हैं और साधक में भक्ति भाव पैदा होता है तथा भगवान का आशीर्वाद मिलता है भारद्वाज ने कहा कि रुद्राभिषेक करने से समस्त दुखों का नाश होता है हर मनोकामना पूर्ण होती है तथा जो भी व्यक्ति जिस भावना से रुद्राभिषेक करता है उसका मनोरथ अवश्य पूर्ण होता है
इस अवसर पर अजीत यादव मनीष हिंदू भाई संदीप यादव प्रवीण कुमार प्रदीप कुमार तोबू यादव नीरज कौशिक विकास हिंदू भाई विक्की कमेटी के सदस्य तथा गणमान्य व्यक्ति मौके पर मौजूद रहे

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like