ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

103 साल के बुजुर्ग ने 49 साल की महिला के साथ रचाई शादी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

इन दिनों एक अनोखे निकाह पर जमकर चर्चा हो रही है। निकाह तो साल 2023 में हुआ था लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। निकाह में दूल्हे की उम्र 103 साल है और दुल्हन की उम्र 49 साल। भोपाल के रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी हबीब नजर ने 103 साल की उम्र में 49 साल की फिरोज जहां से निकाह किया। यह निकाह पिछले साल हुआ था। किसी ने रविवार को सोशल मिडिया पर इसका वीडियो वायरल कर दिया। हबीब नजर की यह तीसरी शादी है।

निकाह करने की बताई वजह

वायरल वीडियो में हबीब नजर ऑटों में अपनी तीसरी पत्नी फिरोज जहां को लेकर आते हुए दिख रहे हैं। लोग इस दौरान उन्हें नई शादी की बधाईयां भी दे रहे हैं। वहीं हबीब भी लोगों की इन बधाईयों को मुस्कुराते हुए स्वीकार करते हुए सबका शुक्रिया अदा कर रहे हैं। शादी पर हबीब ने कहा कि उनकी दूसरी पत्नी का निधन हो गया था। पत्नी के निधन के बाद अकेला महसूस करने लगा था। जिस कारण निकाह करने का फैसला किया। इस उम्र फिरोज जहां उन्हें मिली। फिरोज जहां भी अकेली थी और दोनों ने अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए शादी करने का फैसला किया।

शादी से बेहद खुश हबीब

निकाह की कागजी खानापूर्ति पूरी करने के बाद वे अपनी बेगम के साथ खुश भी दिखाई दिए थे और जोश से लबरेज भी। शादी ब्याह को उम्र से न जोड़ते हुए हबीब मियां ने कहा कि ये दिल का मामला है, दिल में गुंजाइश होना चाहिए, बाकी सब आसान है।

You may also like