ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

हैरान कर देने वाली Love Story, चार बच्चों का बाप पांच बच्चों वाली साली संग फरार, पत्नी भी है प्रेगनेंट

इस प्यार को क्या नाम दें- हरियाणा से हैरान कर देने वाली लव स्टोरी सामने आई है, मामला करनाल का है जहां चार बच्चों का पिता अपनी छोटी पांच बच्चों वाली साली के साथ फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि अशिक की पत्नी भी पांचवी बार प्रेगनेंट है। इसकी जानकारी व्यक्ति के साढ़ू को पांच दिन बाद तब लगी जब आरोपी उसकी पत्नी को लेकर अपने घर नहीं पहुंचा। साढ़ू की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करनाल के घरौंडा के गांव का मामला है। आरोपी साली के संग फरार हो गया। साढू के 4 बच्चे हैं। साथ ही जो महिला उसके साथ गई है, उसके भी 5 बच्चे हैं। दोनों में आपस में जीजा-साली का संबंध बताया गया है।

10 साल पहले हुई थी शादी

बताया गया है कि उसने भी अपनी पत्नी की तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका साढू मुजफ्फरनगर के एक गांव का रहने वाला है और बाद में वह पानीपत रहने लग गया था। अब करीब तीन साल से वह घरौंडा के एक गांव में रह रहा था। शिकायतकर्ता की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। उसके पांच बच्चे हैं। पांच दिन पहले उसका साढू उसके घर पर आया था। वह भी चार बच्चों का पिता है और उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि उसका साढू उसकी पत्नी को अपने साथ अपने गांव ले जाना चाहता था, क्योंकि उसकी पत्नी गर्भवती है और देखभाल करने वाला कोई नहीं था।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घरौंडा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी बलदेव सिंह ने कहा कि एक महिला के लापता होने की जानकारी मिली है। पति ने अपने साढू पर उसकी पत्नी को भगाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।

You may also like