ताज़ा पॉलिटिक्स राष्ट्रीय स्पेशल

हरियाणा के छात्र की अमेरिका में हत्या, फूड मार्ट में करता था पार्ट टाइम काम

हरियाणा के पंचकूला का रहने वाला विवेक सैनी MBA की पढ़ाई के लिए अमेरिका के जॉर्जिया गया था। उसे वहां रहते हुए 2 साल हो गए थे। पढ़ाई के साथ-साथ अपने खर्चा पूरा करने के लिए विवेक फूड मार्ट में पार्ट टाइम जॉब करता था। जिस वक्त उसकी हत्या हुई वह मार्ट को बंद कर रहा था। हत्यारे ने विवेक के सिर पर 50 बार हथौड़े से हमला करके उसकी हत्या कर दी।

परिवार करता है खेती बाड़ी का काम

परिवार के लोगों ने बताया कि अपनी पढ़ाई और अपनी फीस के खर्च को उठाने के लिए वह एक फूड मार्ट पर पार्ट टाइम काम करता था। विवेक के माता-पिता दोनों गांव में ही रहते हैं और खेती-बाड़ी का काम करते हैं। छोटा भाई शिवम सैनी भी गांव में रहता है और खेती में अपने पिता की मदद करता है। जबकि विवेक की बड़ी बहन न्यूजीलैंड में रहती हैं।

24 जनवरी को आना था भारत

वारदात तब हुई जब विवेक रात करीब 1 बजे फूड मार्ट बंद करने वाला था तभी आरोपी वहां पहुंचा और उसपर हथौड़े से वार कर दिए। आरोपी ने तभी विवेक के मुंह पर 50 हथौड़े मारे, जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौके पर गई। परिवार का कहना है कि 16 जनवरी को विवेक के ही कजिन ब्रदर को उसकी मौत का पता लगा। हैरानी की बात यह है कि 24 जनवरी को विवेक को अपने घर भारत वापस आना था। परिजनों का आरोप है कि खबरों में चल रहा है कि जिस व्यक्ति ने विवेक को मारा है, वह नशे का आदी है, ऐसा नहीं है वह एक सीरियल किलर है। इससे पहले वह अपनी पत्नी और एक पुलिस ऑफिसर का भी कत्ल कर चुका है। वह 12 जनवरी को ही जेल से बाहर आया था।

परिजनों ने बताया कि विवेक न सिर्फ एक अच्छा इंसान था बल्कि वह पढ़ाई में भी बहुत होनहार और मेहनती था। मृतक विवेक सैनी की बड़ी बहन ने जानकारी देते हुए बताया कि विवेक हमेशा दूसरों की मदद के लिए आगे रहता था। विवेक सैनी ने अपनी दसवीं की पढ़ाई पंजाब के डेराबस्सी के DAV स्कूल से पूरी की, वहीं चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से B-Tech कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई पूरी करने के बाद विवेक MBA के लिए अमेरिका गया था। विवेक ने अमेरिका की नॉर्थ अलबामा यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई हाल ही में कंप्लीट की थी।

You may also like