ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

सोलन में Perfume फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 1 की मौत, 9 लापता

हिमाचल के सोलन स्थित नालागढ़ के झाड़माजरी में परफ्यूम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। प्राथमिक जानकारी के आधार पर इक महिला के मौत की जानकारी सामने आई है। 30 से 35 लोग हादसे में घायल हो गए है वहीं बताया जा रहा है कि 9 लोग अभी तक लापता है जिनकी खोज जारी है। बता दें कि देर रात अंदर फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।

फैक्ट्री में झुलसे लोगों की लिस्ट

प्रशासन के मुताबिक आग लगने की घटना में झुलसे अनित, आशा, दीपशिखा, ममता, अनिल, राजकुमार, सलीसटीना, पुष्पा, कश्मीरी, पूजा, अंशू, सावित्री, सतेंद्र, खुशबू, कचन, तारावती, सावित्री, राममूर्ति और क्रांति बद्दी के ब्रोकलीन हिमालया अस्पताल में भर्ती है। मीरा, शिव कुमार, प्रेम लत्ता, अर्चना, ममता और हरीश चंद्र को लोकल ESI अस्पताल में भर्ती किया गया है।

फायर ब्रिगेड अधिकारी से वार्ता

फायर ब्रिगेड अधिकारी ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि आग बुझाने का कार्य जारी है। आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने के लिए 22 से अधिक वाहनों को तैनात किया गया जिसमें पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के फायर ब्रिगेड वाहनों के साथ-साथ आसपास के उद्योगों के अन्य वाहन भी शामिल किए गए हैं। हम लगातार बाहर से आग पर काबू पा रहे हैं। हताहतों की सही संख्या का अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।

घायलों की लिस्ट में बेटी का नाम

आग में घायल एक पीड़िता के पिता प्रेम सिंह ने बताया कि उनकी 23 वर्षीय बेटी राखी एक कॉस्मेटिक फैक्ट्री में काम करती थी और शुक्रवार की सुबह ही काम पर पहुंची थी। जब उन्हें आग लगने की घटना के बारे में पता चला तो वह मौके पर पहुंचे और अभी भी घायलों की सूची में अपनी बेटी का नाम ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।

बचाव कार्य के बाद की जाएगी कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडस ने कहा कि राहत और बचाव कार्य पूरा होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। यह एक परफ्यूम फैक्ट्री है और फैक्ट्री में केमिकल और इथाइल अल्कोहल का इस्तेमाल होता है, जिसके कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। हमारी प्राथमिकता घायलों को अस्पताल पहुंचाना है। राहत और बचाव कार्य के बाद कार्रवाई की जाएगी।

You may also like