पॉलिटिक्स राष्ट्रीय स्पेशल

साल का अंतरिम बजट महिला किसानों के लिए खास, सम्मान निधि डबल होने के आसार

इस साल के अंतरिम बजट महिलाओं के लिए बेहद खास हो सकता है। मोदा सरकार लोकसभा चुनाव में उतरने से पहले महिलाओं के लिए कई बड़ी योजनाएं ला सकती है। वहीं फरवरी माह में आने वाले अंतरिम बजट में कई अहम घोषणाएं होने के आसार हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत सरकार महिला किसानों को वार्षिक भुगतान बढ़ाने को लेकर विचार कर रही है। वहीं इस कदम को आने वाले लोकसभा चुनाव में महिला मतदाताओं के साथ जुड़ने के लिए एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा सकता है।

साल भर की पेमेंट हो सकती है डबल

बता दें कि भूमि की मालिक महिला किसानों को साल भर की पेमेंट डबल होकर 6 हजार बढ़ाकर 12,000 रुपए हो सकती है। देश में जिन किसानों के नाम जमीन है, उनमें सिर्फ 13% महिलाएं हैं। केंद्र सरकार 21 साल से अधिक उम्र की उन महिलाओं के लिए भी कैश ट्रांसफर स्कीम लाने पर विचार कर रही है, जिन्हें सरकार की किसी भी वेलफेयर स्कीम का लाभ नहीं मिल रहा है।

मनरेगा में महिला वर्कर्स को दी जाएगी प्राथमिकता

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मोदी सरकार अब तक 15 किस्तों में किसानों के खाते में 2.8 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि भेज चुकी है। भारत में करीब 26 करोड़ किसान हैं। मनरेगा में महिला वर्कर्स को प्राथमिकता दी जाएगी। अभी मनरेगा में महिलाओं की हिस्सेदारी 59.26% है, जो 2020-21 में 53.19% थी।

You may also like