ताज़ा पॉलिटिक्स

सांसद बृजभूषण सिंह का कांग्रेस के निमंत्रण अस्वीकार करने पर कड़ी प्रतिक्रिया

सांसद साक्षी महाराज के जन्मदिन पर आज मोदी, योगी शासन के मंत्री, सांसद उन्नाव पहुंचे। जहां उन्होंने सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण अस्वीकार करना एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सनातन विरोधी है। सांसद बृजभूषण सिंह सांसद साक्षी महाराज के जन्म दिन पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे। इस मौके पर उन्होंने रामायण की चौपाई भी सुनाई। इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले साक्षी महाराज ने जन्म दिन के साथ जिले में अपनी ताकत दिखाई। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कारागार मंत्री सहित क्षेत्रीय विधायक व सांसद भी शामिल हुए थे।

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला किया। अखिलेश यादव ने स्टेट बैंक आफ इंडिया में घुसे सांड को लेकर ट्वीट था। इस पर योगी शासन में मंत्री धर्मपाल ने कहा कि अखिलेश यादव के लिए सांड होंगे, हमारे लिए तो नंदी है। अखिलेश के शासनकाल में गाय कसाई को देखकर कांपती थी, आज कसाई गाय को देखकर कांप रहा है। अन्ना मवैसी के लिए अखिलेश यादव जिम्मेदार हैं। कांग्रेस पर भी उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी। बोले कांग्रेस अपने कर्मों से समाप्त हो रही है।

क्या कहती हैं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन?

कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वह समय दूर नहीं, जब भारत विश्व स्तर पर सबसे मजबूत देशों में एक होगा। केंद्रीय मंत्री बीएल सरोज, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, सांसद बृजभूषण सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सहित अन्य नेता गण मौजूद थे। ‌

You may also like