ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

शादी का झांसा देकर लडकी साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

पृथला। डीसीपी बल्लभगढ़ राजेश दुग्गल के द्वारा आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए थाना छायंसा प्रभारी सुरेन्द्र की टीम ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मेजर (24) है। गिरफ्तार आरोपी छायंसा एरिया का रहने वाला है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी पीडिता लडकी के पास का ही रहने वाला है। आरोपी पीडिता से पिछले 5-6 साल से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी ने लडकी को शादी करने का वादा कर रखा था। पीडिता लडकी की उम्र करीब 26 वर्ष है। पीडिता लडकी की दो बार शादी हो चुकी है। एक वर्ष 2015 में हुई थी। आरोपी ने शादी को तुड़वा दिया था। पीडिता की दूसरी बार शादी वर्ष 2021 में हुई थी। जिसको भी आरोपी ने तुड़वा दिया था। पीडिता अब परेशान होकर रिश्तेदारी में बिकानेर राजस्थान में रह रही थी। जिसको आरोपी फोन करके परेशान करता था। आरोपी ने पीडिता को फोन करके 20 अप्रैल को बुलाया था। जिसके साथ आरोपी ने बल्लभगढ़ में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। पुलिस आयुक्त ने महिला एएसआई नीलम को मामले में तुरंत कार्रवाई के लिए प्रथम श्रेणी का प्रशंसा पत्र व 1000 रुपए का नगद ईनाम देते हुए सराहना की है।

You may also like