क्रिकेट जॉब्स ताज़ा पॉलिटिक्स बिजनेस मनोरंजन राष्ट्रीय लाइफस्टाइल शेयर बाजार स्पेशल

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर भाजपा सरकार ने की लोकतंत्र की हत्या

फरीदाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा के आदेशानुसार बल्लभगढ़ में हाथ से हाथ जोड़ो जनसंपर्क अभियान चला रहे बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। सेक्टर-62 बल्लभगढ़ में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मनोज अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा सच के लिए लड़ते रहे हैं और उनकी यह लड़ाई रुकने वाली नहीं है। पूरी कांग्रेस पार्टी  राहुल गांधी के साथ खड़ी है और उनके हक-हकूक की लड़ाई लडऩे के लिए पूरी तरह से तैयार है और राहुल गांधी की सच्चाई के लिए यह लड़ाई न रुकी है और न रुकेगी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मनोज अग्रवाल का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उन्हें पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया। कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल ने कहा कि आज भाजपा सरकार के कुशासन में देश बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है। भाजपा सरकार द्वारा हमारे देश के संविधान पर सुनियोजित तरीके से हमले किए जा रहे हैं। भाजपा सरकार द्वारा हमारे देश के लोकतंत्र को कुचलने की साजिशें रची जा रही हैं, संस्थाओं को सुनियोजित तरीके से कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बीते नौ वर्षों में भाजपा सरकार के दमनकारी शासनकाल में राहुल गांधी ने जनता की आवाज को जिस प्रखरता से उठाया है, वो अविस्मरणीय है। राहुल गांधी ने सदैव निर्भीकता से शोषित, वंचित वर्ग के हकों की लड़ाई लड़ी है और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज बुलंद की है। इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव व पीसीसी डेलिगेट प्रियंका अग्रवाल, लीगल सेल जिलाध्यक्ष स्वर्ण सिंह आर्य, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आकाश पंडित, सेवादल सचिव नसीमा खान, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिता शर्मा, एनएसयूआई के सन्नी बादल, युवा कांग्रेस नेता शुभम कसाना, प्रताप शर्मा, जयकिशन पंडित, आजाद सैनी, धर्मवती शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, राकेश कुमार सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

1 Comment
  1. CasibomDem 2 days ago

    casibom 158 giris: casibom guncel – casibom giris
    casibom guncel giris

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like