ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

राम चरित्र मानस जीवन जीने का उत्तम माध्यम सिखाता है : पं. अरविंद शर्मा

फरीदाबाद। रोहतक के सांसद पं. अरविंद शर्मा ने मध्य प्रदेश की तर्ज पर हरियाणा में भी ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बनाने की मांग की है। पं. अरविन्द शर्मा श्री ब्राह्मण सभा सैक्टर-7 फरीदाबाद द्वारा एक माह तक आयोजित होने वाले परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में नालंदा पब्लिक स्कूल में आयोजित राष्ट्र बोध उत्सव समारोह में उपस्थित बंधुओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सांसद अरविन्द शर्मा श्री ब्राह्मण सभा सेक्टर-7 के प्रधान प्रो. वी के शर्मा व संस्था के पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान में विशेष योगदान देने वाले स्व. बी.आर.ओझा, आर.डी. शर्मा, पं. किशन चंद दीक्षित मरणोपरांत सम्मानित किया। यह सम्मान उनके परिजनों को दिया गया। इस अवसर पर प्रदेश के परिवहन मंत्री पं. मूलचंद शर्मा के बड़े भाई पं. टिपरचंद शर्मा, पूर्व विधायक आनन्द कौशिक, भाजपा के पूर्व प्रदेश महासचिव संदीप जोशी, विधायक सीमा त्रिखा के पति एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अश्वनी त्रिखा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, पी.सी. मस्ता के अलावा ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि प्रकाश कौशिक, पूर्व न्यायाधीश कैलाश शर्मा, रेनू चौहान वशिष्ठ, ब्रजलाल शर्मा, श्याम सुन्दर शर्मा, ईश्वर कौशिक, ब्रजमोहन बातिश, नरेन्द्र वत्स सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। हमारे हरियाणा में संत, पुरोहित, पुजारी कल्याण बोर्ड की स्थापना कर दी है। जो कि एक अच्छी बात है किन्तु हरियाणा सरकार को चाहिए कि वह ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की भी स्थापना करें। उन्होंने कहा कि शोध से यह भी सिद्ध हो चुका है कि भगवान श्रीराम का इतिहास जहां एक ओर 60 हजार साल रहा था, वहीं भगवान श्री परशुराम का इतिहास 1 लाख वर्ष का रहा। इस अवसर पर संस्था के प्रधान प्रो. वीके शर्मा, महासचिव सुनील कौशिक व अन्य पदाधिकारियों ने आए हुए सभी अतिथियों स्मृति चिन्ह व भगवान परशुराम का पटका पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर जी.आर. शर्मा, एस पी शर्मा, केशव भारद्वाज, सुभाष शर्मा, हेमंत शर्मा, संजय चतुर्वेदी, स्कूल के मैनेजर पी.के. शारदा, सुरेश शर्मा, विनोद शर्मा, सतीश कौशिक एडवोकेट सहित सैकड़ों ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like