ताज़ा पॉलिटिक्स राष्ट्रीय स्पेशल

मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को गति दे रहे अल्पकालीन विस्तारकों को मिल रहा जनसमर्थन: सचिन बघेल

गुरुग्राम। थानागाजी विधानसभा के राजपुर धमरेड मंडल में अल्पकालीन विस्तारकों की बैठक हुई। संपर्क से समर्थन बैठक सफल रही, जिसमें 20 मंडल कार्यकारिणी पदाधिकारी, 5 कार्य समिति सदस्य तथा 5 महिला मोर्चे की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सभी 6 मोर्चो के अध्यक्ष इस अवसर पर मौजूद रहे। गुरुग्राम से बतौर विस्तारक पहुंचे भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सरपंच सुंदर लाल समेत अन्य कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत भी हुआ।
बैठक 11.30 बजे से लेकर दोपहर 2.30 तक चली। जिसमें पन्ना प्रमुख चयन, बूथ समिति सत्यापन, नमो ऐप/सरल ऐप उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। सकट शक्ति केन्द्र की बैठक भी हुई। आगामी 4 जुलाई को पन्ना प्रमुख सम्मेलन के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। 5 बूथों के पन्ना प्रमुख सरल पोर्टल पर अपलोड कराए। विस्तारक सचिन बघेल ने कहा कि भाजपा संगठन की यह विशेषता है कि देश के हर कोने में कार्यकर्ताओं को भेजकर एक-दूसरे वहां के कार्यकर्ताओं को जानने, काम करने का अवसर दिया है। हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी तय है। सभी पूरी ईमानदारी के साथ अपने काम को गति दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती और आम जनता के बीच जाकर पार्टी और सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी देना है। बैठक में उपस्थित लगभग सभी मंडल पदाधिकारियों ने अपना भरपूर सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया। संपर्क से समर्थन के अंतर्गत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व संघ प्रचारक ब्रजेश शर्मा व भाजपा के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस प्रकार की बैठक द्वारा कार्यकर्ताओं को जानकारी सांझा कर सक्रिय करने का प्रयास इससे पहले कभी नहीं हो पाया था। इस तरह इस सफल आयोजन के लिए उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने मंडल ईकाई व विस्तारक का आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया।

You may also like