ताज़ा पॉलिटिक्स स्पेशल

भारत जोड़ो यात्रा के कोऑर्डिनेटर विजय प्रताप ने किया राहुल गांधी का फरीदाबाद पहुंचने पर किया जोरदार स्वागत

फरीदाबाद। शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा का फरीदाबाद में कल सुबह गांव खोरी जमालपुर से आगमन हो गया। फरीदाबाद में यात्रा के संयोजक विजय प्रताप ने राहुल गांधी का स्वागत किया और यात्रा को आगे लेकर बड़े। यात्रा को लेकर कांग्रेसियों में भारी उत्साह और जोश दिखाई दे रहा है। सुबह से ही भारी संख्या में न केवल कांग्रेस कार्यकर्ता बल्कि आमजन राहुल गांधी से मिलने को लेकर उत्साहित दिखे और खोरी, सिरोही, धौज आलमपुर में उनके दर्शन को बेताब दिखे। विजय प्रताप ने हजारो कार्यकर्ताओं के साथ खोरी में राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया और 10:30 बजे पाखल स्थित विधायक नीरज शर्मा के फॉर्म हाउस पर पहुंची, जहां डे टाइम ब्रेक का आयोजन किया गया। यहां पर सभी के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। यात्रा प्रवास की व्यवस्था यहीं की गई। डे टाइम ब्रेक  के पश्चात 3 बजे राहुल गांधी पाली पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। पाली में स्वागत के बाद यात्रा 4:30 बजे 3 नं पुलिया पर पहुंची जहां पर पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह ने राहुल गांधी का स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा रोज गार्डन से होते हुए बीके चौक, नीलम चौक, अजरौंदा से ओल्ड पहुंची। जहां पर कांग्रेसी नेताओं ललित नागर, बलजीत कौशिक, सुमित गौड, गिरीश भारद्वाज, योगेश ढींगड़ा, वंदना सिंह आदि ने जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया। यात्रा का अंतिम पड़ाव गोपाल गार्डन, मेवला महाराजपुर है, जहां पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला राहुल गांधी का स्वागत करेंगे। वहां पर राहुल गांधी लोगो को सम्बोंधित करेंगे और लोगो की बातों को सुनेंगे। रैली के संयोजक विजय प्रताप ने भारत जोड़ो यात्रा को सफल बताते हुए कहा कि यात्रा देश को जोडऩे का कार्य कर रही है और आज फरीदाबाद में भारत जोड़ो यात्रा का जो स्वागत हुआ है, उससे राहुल गांधी बेहद उत्साहित है। उनके आगमन को लेकर काग्रेंस के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और बहुत खुशी देखने को मिली। देश के कोने-कोने से उनसे मिलने के लिए पहुंचे। यात्रा में राहुल गांधी के साथ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, पूर्व मंत्री चौ. महेन्द्र प्रताप, विधायक नीरज शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल नागर, विवेक प्रताप, राकेश तंवर, रोहित नागर सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
राहुल गांधी से मिलने को बेताब दिखा शहर
राहुल गांधी की यात्रा को लेकर शहर के लोगों में काफी दिनों से जो जोश था, शुक्रवार को वह जोश सडकों पर दिखाई दिया। लोग उनकी एक झलक पाने को तरस रहे थे। सिक्योरिटी पुख्ता होने के चलते लोगों का उनसे मिलने का सपना हालांकि साकार नहीं हो पाया। बावजूद इसके लोग अपने घरों की छतों से और रास्तों में जहां कहीं भी जगह मिलती, वहीं पर खड़े होकर उनकी फोटो एवं वीडियो बनाते हुए दिखाई दिए।
यात्रा के दौरान राहुल ने बच्चों को बुलाकर किया शेक हैंड
राहुल गांधी की यात्रा के दौरान जहां सिक्योरिटी इंतजाम पूरी तरह कड़े दिखाई दिए, वहीं राहुल गांधी ने दरियादिली दिखाते हुए बीच-बीच में अपने पड़ाव में उनके स्वागत के लिए खड़े लोगों में से कभी छोटे बच्चों को तो कभी किसी को बुलाकर उनसे हाथ मिलाया। छोटे-छोटे बच्चे उनसे मिलकर बेहद खुश हुए और उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से मिलने को लेकर वह बहुत दूर से आए हैं। उनसे मिलने के लिए शहर ही नहीं बल्कि पूरे देश के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग भारत जोड़ो यात्रा को हिस्सा बनने के लिए आए।

1 Comment

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like