पॉलिटिक्स राष्ट्रीय स्पेशल

पेट्रोल-डीजल के दाम में आ सकती है गिरावट, सऊदी अरब से सस्ते में मिल रहा Crude Oil

नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। सऊदी अरब ने एशियाई देशों के लिए कच्चे तेल के दाम में कटौती की है। सऊदी अरब से सस्ते Crude Oil की कीमत का असर पेट्रोल-डीजल की कीमत पर पड़ेगा। आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी आने की संभावना है। तेल की दाम में कमी का मतलब है महंगाई में कमी आना। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी का कहना है कि जहां से सस्ता तेल मिलेगा हम वहां से ही लेंगे। सऊदी अरब से तेल की खरीद में बढ़ोतरी हो रही है।

तेजी से बढ़ रही भारत की इकोनॉमी

भारत की इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है। भारत ग्लोबल इकॉनमी के लिए ग्रोथ का इंजन माना जा रहा है। जिस रफ्तार से भारत वैश्विक सप्लाई चेन बनता जा रहा है, यहां की अर्थव्यवस्था ग्रोथ कर रही है। ऐसे में कच्चे तेल की खपत और बढ़ने वाली है और ऐसे में सऊदी अरब अपने हाथों से भारत जैसे कस्टमर को जाने नहीं देना चाहता।

महानगरों में तेल की कीमतें

शहर पेट्रोल डीजल

हरियाणा 97.26 90.17

मुंबई 106.31 94.27

दिल्ली 96.72 89.62

चेन्नई 102.73 94.33

कोलकाता 106.03 92.76

You may also like