गुरुग्राम, भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की महिला मोर्चा की बैठक मंगलवार को गुरुग्राम स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय गुरुकमल में हुई। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारियों की इस बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने की। प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी संतोष यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया संयोजक सुमन दहिया की उपस्थिति में मिशन 2024, कमल मित्र की 15 योजनाओं पर रोडमैप तैयार किया गया। बैठक के बाद प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने बताया कि बैठक में महिला मोर्चा और संगठन को और अधिक मजबूत करने की रणनीति बनाई गई है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री आशा खेदड़, प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज यादव, सोशल मीडिया प्रभारी प्राची खुराना, राजबाला श्योरान, रीचा वशिष्ठ, वैशाली तोमर, योग्यता धीर, अलका सचदेवा, विदू कालड़ा सहित सभी जिलों की जिला अध्यक्ष व प्रभारी उपस्थित थीं।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा हरियाणा की प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि इस बैठक में 2024 के चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए महिला मोर्चा की अहम भागी होगी। उन्होंने बताया कि बूथ लेवल तक महिला मोर्चा को और अधिक मजबूत करने की रणनीति बनाई गई है। केेंद्र की कमल मित्र के हिसाब से 15 योजनाएं हैं जिनके लिए अलग-अलग प्रभारियों की नियुक्ति की जाएंगी। इन योजनाओं को मोर्चा की महिलाएं घर-घर तक ले जाने का काम करेंगी। श्रीमती यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ के निर्देशानुसार महिला मोर्चा केंद्र व राज्य की प्रत्येक जनहितैषी योजना को लेकर गंभीर है, इसलिए हर योजना का एक प्रभारी बनाया जाएगा। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कोविड जैसे संकट काल में पीएम मोदी के आह्वान पर हमारे कार्यकर्ता जनसेवा के कार्यों में जुटे। प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया संयोजक सुमन दहिया ने कहा कि नए सदस्य बनाने का अभियान जोरों से चल रहा है, जिसका परिणाम 2024 के चुनाव में दिखाई देगा। केंद्र की मोदी और हरियाणा की मनोहर सरकार महिलाओं के सम्मान और उनको हक दिलाने के लिए कटिबद्ध है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like