ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

दुल्हन ने रात में लिए 7 फेरे, सुबह एग्जाम देने पहुंच गई यूनिवर्सिटी, देखें फोटो

यूपी के झांसी विश्वविद्यालय में एग्जाम देने आई एक दुल्हन को देख लोग चौंक गए। रात में सात फेरे लेने के बाद दुल्हन सुबह-सुबह एग्जाम देने पहुंच गई। दरअसल, दुल्हन ने रात में फेरे लेने के बाद सुबह एग्जाम में जाने की इच्छा जताई थी। इसपर घर और ससुराल पक्ष के लोगों में बातचीत हुई और सभी राजी हो गए। दुल्हन को उसके भाई और देवर के साथ एग्जाम के लिए विदा किया गया। दुल्हन के इस फैसले की हर कोई तरीफ कर रहा है। दुल्हन के भाई और देवर उसे एग्जाम सेंटर तक लेकर आए थे। दुल्हन आगे की पढ़ाई करे इसके लिए ससुराल के लोग भी राजी हैं।

सीधे एग्जाम सेंटर पहुंची दुल्हन

एग्जाम सेंटर शादी के जोड़े में पहुंची खुशबू ने अपने टीचर्स से आशीर्वाद लिया। खुशबू के इस कदम की हर कोई तारीफ कर रहा है। एग्जाम से लौटने के बाद बाकी की रस्में अदा की गईं। फिर विदाई हुई। खुशबू- शादी की रस्म तो दो घंटे बाद भी हो सकती है लेकिन एग्जाम फिर नहीं आएगा। मेरे घरवाले ये बात समझते थे। उन्होंने फुल सपोर्ट किया। शादी के बाद भी पढ़ाई नही छोड़नी है।

लड़के वालों से बात कर खुशबू की इच्छा बताई

झांसी विश्वविद्यालय में एग्जाम देने आई इस दुल्हन को देख लोग चौंक गए। बता दें कि झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली खुशबू राजपूत पोस्ट ग्रेजुएट की स्टूडेंट्स है। बीती रात खुशबू की शादी थी।सुबह उसकी विदाई होनी थी लेकिन खुशबू ने विदाई से पहले अपने घरवालों से एग्जाम देने की बात कही। जिसपर उन्होंने लड़के वालों से बात की और खुशबू की इच्छा बताई। जिसे सुनकर लड़के पक्ष के लोग तैयार हो गए। उन्होंने ससुराल विदाई से पहले खुशबू को एग्जाम के लिए रवाना किया।

You may also like