ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

दिल्ली-हरियाणा में ठंड से बेहल लोग, इतने डिग्री तक गिरा पारा

दिल्ली से लेकर हरियाणा-पंजाब, राजस्थान यूपी में ठंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। राजस्थान से लेकर बंगाल तक कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में आज घने कोहरे की चादर बिछी रही। जीरो विजिबिलिटी के साथ तापमान करीब 5 और कुछ जिलों में इससे भी नीचे दर्ज किया गया है। 12 जनवरी की सुबह करीब 5:30 बजे न्यूनतम तापमान 5-8°C और सामान्य तापमान 3.8°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर भी विजिबिलिटी शून्य होने के कारण कई उड़ानों को डायवर्ट किया गया है। सड़कों पर लोग अलाव जलाकर ठंड से बचते नजर आए।

मौसम विभाग ने अगले 5 दिन का दिया अपडेट

इसी के साथ आपको बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 5 दिन उत्तर पश्चिम भारत में कड़ाके की ठंड की चेतावनी दी है। हरियाणा-पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश में घने कोहरे की सफेद चादर बिछी रहेगी। इन इलाकों में अगले 2 से 3 दिन तक विजिबिलिटी में भी कम रहेगी। बीते दिनों राजस्थान के सीकर में तापमान -0.5°C रहा। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फ पड़ने की आशंका जाहिर की गई है।

You may also like