तावडू, शहर की नई अनाजमंडी में गुरूवार को रबी फसल खरीद का निरीक्षण करने पुरातत्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डाक्टर अशोक खेमका पहुंचे। गेहूं व सरसों की आवक तथा खरीदारी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डाक्टर अशोक खेमका ने यह दौरा किया।  इस दौरान उन्होंने किसानों और आढ़तियों की मांगों व समस्याओं की सुनवाई करते हुए मौके पर ही समाधान किया। रबी सीजन के तहत मंडियों में गेहूं व सरसों की आवक जोरों पर है। जिला प्रशासन ने मंडियों व खरीद केंद्रों में हर प्रकार की बेहतरीन व्यवस्थाएं की हैं। उन्होंने मंडी में गेहूं व सरसों की आवक तथा खरीद की गंभीरता से समीक्षा की। इस दौरान कुछ किसानों ने अपनी समस्या उनके समक्ष रखी। डॉण् अशोक खेमका ने पूरी स्थिति की तुरंत जानकारी लेते हुए मार्केट कमेटी के सचिव को समस्या के समाधान के निर्देश दिए। इसके अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव ने गेहूं व सरसों  की आवक तथा खरीद और उठान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर उनकी फसल का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मंडी में सफाई व्यवस्था तथा पेयजल आदि व्यवस्थाओं की भी जांच की, फसलों का उठान भी सुचारू रूप से किया जा रहा है। बेहतरीन तालमेल के साथ फसलों की खरीद की जा रही है। नई अनाज व्यापार मंडी अध्यक्ष संजय खेडिया ने डाक्टर अशोक खेमका का मंडी पहुंचने पर स्वागत किया और मंडी की समस्याओं के निवारण के लिए एक मांग पत्र दिया। जिसमें दर्शाया कि  मंडी परिसर में अनगिनत गायए सुअर व अन्य जानवर हैं और यह सभी निजी है। इनसे जान माल और कृषि उपज का बहुत नुक्सान हो रहा है। इस अवसर पर उपायुक्त प्रदीप दहिया, अतिरिक्त उपायुक्त रेनु सोगन, सहायक आयुक्त लक्षित सरीण, एसडीएम नूंह अश्वनी कुमार, डीएफएससी राजेश्वर मुदगिल, डीआरओ नरेश जोवल व मार्केट कमेटी के सचिव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like