ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

जिलास्तरीय पैंचक सिलाट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गुरुग्राम। जिला पैंचक सिलाट एसोसिएशन द्वारा सैक्टर 7 एक्सटेंशन स्थित आर्य समाज भवन परिसर में चतुर्थ जिलास्तरीय पैंचक सिलाट प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन किया गया, जिसमें जिले की टाइगर रोअर मार्शल आर्ट एकेडमी, यंग इंडिया मार्शल आर्ट, आशीष मार्शल आर्ट, अमनिश मार्शल आर्ट, दीपक स्पोर्ट एकेडमी के करीब 100 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन कुमार व महासचिव आशीष यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन किया। जहां पुरुष वर्ग में नवीन, अनीश यादव, विवेक, गौरव, अभिनव भाकर, विवेक जांगला ने स्वर्ण पदक हासिल किया, वहीं महिला वर्ग में आरती, श्रुति, जैस्मीन, जेसिका, प्रणवी, मैथनि ने भी स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के विजेता राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में खेलेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ आर्य समाज के प्रशासक बलदेव गुगलानी ने किया। जबकि निर्णायक मंडल में दीपक यादव, चित्रा, श्रुति, देवेद्री, नवीन, सुनील सौलंकी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like