ताज़ा पॉलिटिक्स राष्ट्रीय स्पेशल

जामा मस्जिद Metro Station का नाम बदला, अब इस मंदिर के नाम से होगी पहचान

आगरा में जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदल कर मनकामेश्वर स्टेशन कर दिया गया है। प्रदेश सरकार ने कुछ वक्त पहले जामा मस्जिद स्टेशन का नाम बदलने का फरमान दिया था। जिसके बाद UPMRC के अधिकारियों ने जामा मस्जिद स्टेशन पर नए नाम की होर्डिंग भी लगा दी है। आपको बता दें कि प्रदेश सरकार का आदेश आने तक स्टेशन पर होर्डिंग भी लगा दिए गए हैं। बीते वर्ष जुलाई में सीएम योगी जी ने आगरा का दौरा किया तो उन्होंने इसका नाम बदलने के आदेश दिए थे। जानकारी के मुताबित पीएम मोदी फरवरी के आखिर तक मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन कर सकते हैं।

बसई स्टेशन का भी बदल सकता है नाम

जामा मस्जिद का नाम स्थानीय प्राचीन शिव मंदिर पर रख दिया गया है। पीएम मोदी ने घोषणा करते हुए कहा था कि आगरा का पुरातन इतिहास रहा है, लेकिन अब इसमें आधुनिकता का मिश्रण हो रहा है। आगरा यूपी में मेट्रो परियोजना वाला सातवां जिला बन गया है। मेट्रो स्टेशन अब मनकामेश्वर मंदिर के नाम से जाना जाएगा। मनकामेश्वर समेत अन्य स्टेशनों के मुख्य द्वार पर भगवा रंग से रंगाई-पुताई हुई है। वहीं जानकारी यह भी है कि बसई स्टेशन का नाम बदलकर कैप्टन शुभम गुप्ता के नाम पर किया जा सकता है। इसका प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया गया है।

You may also like