ताज़ा स्पेशल

गुरुग्राम में हरियाली बढ़ाने के लिए की जा रही पेड़ों की गणना

गुरुग्राम। जिलाभर में हरियाली को बढ़ावा देने और पेड़ों की वास्तविक संख्या के लिए वन विभाग द्वारा पेड़ों की गणना का कार्य शुरू हो गया है। आमजन पेड़ों की गिनती करते समय वन कर्मियों का सहयोग करें, ताकि पेड़ों की गणना का कार्य आसानी से पूरा किया जा सके। प्रदेश सरकार द्वारा जिला गुरुग्राम सहित पूरे प्रदेशभर में कुल कितने पेड़ उन सभी की गणना करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत पंचायत भूमि, निजी भूमि, वन भूमि, सभी सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों की भूमि पर खड़े हर प्रकार के पेड़ों की गणना की जा रही है। गुरुग्राम जिले में इन पेड़ों की गणना का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस गणना का मुख्य उद्देश्य जिले में किस गांव या शहर में कितना क्षेत्र हरा भरा है उसकी एक जानकारी संकलित की जाएगी, जिससे आने वाले समय में उसी जानकारी के आधार पर जिन क्षेत्रों में पौधरोपण करने की मंडल वन अधिकारी राजीव तेजयान ने कहा कि वृक्ष गणना कार्य से सरकार और प्रशासन का एक ही उद्देश्य है कि किस गांव में कितने पेड़ हमारे गांव की मलकियत में स्थित पंचायत भूमि में हैं। कितने पेड़ निजी भूमि पर हैं, इसका आंकलन होने के बाद उस गांव का हरियाली के मध्य नजर एक पौधरोपण कार्यक्रम भविष्य में बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अज्ञानता और स्वार्थ के चलते पेड़ों की कटाई कर देते हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान होता है। पर्यावरण का संरक्षण करना प्रत्येक मनुष्य की नैतिक जिम्मेदारी है।

1 Comment

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like