ताज़ा मनोरंजन राष्ट्रीय

गीता महोत्सव में हरियाणवी मंडप बना है लोगों के आकर्षण का केंद्र

गुरुग्राम। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में धूमधाम से किया जा रहा है। हरियाणा कला परिषद भी इस महोत्सव में जुटी है। कार्यक्रम में आने वाले धर्मप्रेमियों व पर्यटकों को हरियाणा कला परिषद द्वारा बनाए गए हरियाणवी मंडप अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। कला परिषद के निदेशक व गुडग़ांव के वरिष्ठ रंगकर्मी संजय भसीन ने बताया कि हरियाणवी मंडप उनके दिशा-निर्देशन में ही निर्मित किया गया है। वह मंडप के नोडल अधिकारी भी हैं। हरियाणवी मंडप का उद्घाटन महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के कर कमलों द्वारा किया गया। उसके बाद से ही मंडप में लोगों के आने का तांता लगा हुआ है। भसीन ने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति को हरियाणवी पैतृक संपत्ति के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहरलाल, कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के प्रधान सचिव डा. डी सुरेश सहित गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए। परिषद के मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने बताया कि हरियाणा मंडप में पनघट का दृश्य दर्शाया गया है जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंडप में आने वाले लोग सेल्फी लेने में भी व्यस्त दिखाई दिए। गीता महोत्सव में जो भी लोग आ रहे हैं, वे हरियाणा पांडाल में हरियाणवी संस्कृति के दर्शन अवश्य कर रहे हैं। मंच पर भी प्रात: से लेकर सायं तक कला परिषद के कलाकार व अन्य प्रदेशों के कलाकार भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को खूब लुभा रहे हैं। हरियाणा मंडप के आस-पास ही खान-पान आदि के स्टाल भी लगे हैं, जिन पर अच्छी भीड़ भी दिखाई दे रही है।

1 Comment

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like