ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

कोहरे की सफेद चादर से ढका दिल्ली-हरियाणा, बर्फीली हवाओं ने मचाया कहर

दिल्ली-हरियाणा में ठंड का कहर जारी है। अलाव जलाने के बाद भी लोगों को ठंड से निजात नहीं। सड़कों पर रहने वाले लोगों को घना संघर्ष करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक अलर्ट जारी किया गया है। विजिबिलिटी कम होने के चलते मुसाफिरों को देरी से दफ्तर पहुंचना पड़ रहा है। घने कोहरे से वाहनों की चाल धीमी पड़ गई है। शीतलहर सुबह के समय अधिक परेशान करेगी। दिन के समय धूप से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

सामान्य से अधिक रह सकता है कोहरा

आज रविवार को आसमान लगभग साफ रहने की संभावना है। सुबह घना कोहरा रहेगा। कुछ जगहों पर शीत लहर रहेगी। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 4 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं सोमवार को भी शीत लहर व कोहरे का येलो अलर्ट है। 15 जनवरी को सुबह के समय घना कोहरा रहेगा। कुछ जगहों पर शीत लहर की स्थिति रहेगी। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 4 डिग्री रह सकती है। 16 जनवरी को कोहरा सामान्य से अधिक होगा। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने की आशंका है। वहीं 17 से 19 जनवरी के दौरान अधिकतम तापमान 20 से 21 और न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री रह सकता है।

बीच-बीच में हल्की धूप से मिलेगी राहत

इस सीजन में सबसे अधिक ठंड दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान गिरकर 3.6 डिग्री पर सिमट गया। यह सामान्य से चार डिग्री कम है। बीते शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री रहा था। हवा में नमी का स्तर 69 से 97 प्रतिशत तक बना रहा। दिल्ली (सफदरजंग) के अलावा लोदी रोड का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री, रिज का 3.9, आया नगर का 3, गुरुग्राम का 2.7, जाफरपुर का 4.1, नरेला का 4.8, नोएडा का 4.6 और पूसा का 4.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। दिन के समय बादल छाए रहे। हालांकि बीच-बीच में धूप निकली। बीते शुक्रवार की तुलना में दिन अधिक ठंडा रहा।

You may also like