पॉलिटिक्स राष्ट्रीय स्पेशल

कांग्रेस को बड़ा झटका, मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, कही यह बात

भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले कांग्रेस के दिग्गज़ नेता ने सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से साझा की। उनके कांग्रेस छोड़कर शिवसेना के शिंदे गुट में शामिल होने की खबर आई थी। शनिवार की शाम को देवड़ा की तरफ से कांग्रेस न छोड़ने की जानकारी मिली। देवड़ा आज शिंदे गुट में शामिल होंगे।

कई अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं देवड़ा

बता दें कि मिलिंद देवड़ा दक्षिण मुंबई से दो बार सांसद रहे हैं। वह मनमोहन सरकार में मंत्री भी रहे। इसके अलावा वह मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इस्तीफा देने से पहले वह पार्टी के अखिल भारतीय संयुक्त कोषाध्यक्ष थे। परिवार कई साल से इस संसदीय क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। लेकिन इस सीट से सांसद उद्धव गुट के नेता अरविंद सावंत हैं। सावंत इस सीट से दो बार चुने जा चुके हैं।

देवड़ा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज मेरे राजनीतिक सफर का एक महत्वपूर्ण अध्याय समाप्त हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा (Resignation) दे दिया है। मैं पार्टी के सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं। पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया।

देवड़ा ने जाहिर की थी नाराजगी

मिलिंद देवड़ा के पिता मुरली देवड़ा भी सांसद रहें हैं। मुरली देवड़ा दक्षिण मुंबई सीट से चार बार सांसद रहे थे। मुंबई दक्षिण लोकसभा क्षेत्र पर शिवसेना (UBT) की ओर से दावा ठोंका गया था। इसे लेकर मिलिंद देवड़ा ने नाराजगी जाहिर की थी। मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट का देवड़ा परिवार ने लंबे समय तक प्रतिनिधित्व किया है।

You may also like