पॉलिटिक्स राष्ट्रीय स्पेशल

अयोध्या-अहमदाबाद के बीच शुरू हुई Indigo हवाई सेवा, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

राम नगरी अयोध्या जाना अब बेहद आसान हो गया है। श्रद्धालुओं व पर्यटकों के Indigo ने अज से हवाई यात्रा शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरि झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस उड़ान सेवा से भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या, हवाई सेवा से सीधे अहमदाबाद से जुड़ गई है। अयोध्या से दिल्ली के बाद अहमदाबाद दूसरा कनेक्टेड स्थल है। आने वाली 15 जनवरी से मुम्बई के लिए उड़ान सेवा शुरू हो जाने के बाद मुंबई तीसरा कनेक्टेड स्थल हो जाएगा। इसके अलावा 16 जनवरी 2024 से दिल्ली के लिए एक और उड़ान यात्रा शुरू की जाएगी।

बेहतर कनेक्टिविटी से जुड़ रहा उत्तर प्रदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में पांच साल पहले तक एक छोटी सी हवाई पट्टी थी लेकिन आज वहां महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा संचालित हो रहा है। आज हर व्यक्ति अयोध्या आने को आतुर है। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप सरकार ने सड़क, रेल और वायु मार्ग की बेहतर कनेक्टिविटी दी है। मुख्यमंत्री ने बेहतर हवाई सेवाओं को पर्यटन और व्यापार की गतिविधियों को इससे बड़ा प्रोत्साहित करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि साल 2016-17 में प्रदेश में हवाई यात्रियों की संख्या 59.97 लाख थी, जो वित्तीय वर्ष 2022-23 में बढ़कर 96.02 लाख हो गयी। बीते 03 सालों में प्रदेश में हवाई यात्रियों की संख्या में 29.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

सात हवाईअड्डों से 165 उड़ानें

इंडिगो एयरलाइंस के स्पेशल डायरेक्टर आरके सिंह ने देश के सिविल एविएशन सेक्टर में इंडिगो एयरलाइंस की मजबूत उपस्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में इंडिगो हर दिन उत्तर प्रदेश के सात हवाईअड्डों से 165 उड़ानें भर रहा है। आने वाले दिनों में इसमें और अधिक बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

इतने एकड़ भूमि में फैला एयरपोर्ट

अयोध्या अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए 821 एकड़ की भूमि राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई। वहीं केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने समयबद्धता के साथ विश्वस्तरीय एयरपोर्ट तैयार कराया। उत्तर प्रदेश में इंडियो एयरलाइन्स की उपस्थिति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडिगो ने उत्तर प्रदेश के 08 नगरों लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, बरेली तथा अयोध्या से उड़ान सुविधा दी जा रही है। जिसमे लगातार बढोतरी हो रही है।

You may also like