जॉब्स ताज़ा पॉलिटिक्स राष्ट्रीय स्पेशल

अंकित एवं पूजा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : सुखबीर तंवर

गुरुग्राम “होनहार बिरवान के होत चिकने पात” की कहावत को सिद्ध करते हुये गावं खुरमपुर खेड़ा  निवासी अंकित कुमार सुपुत्र सुरेन्द्र सिंह ने हरियाणा लोक सेवा आयोग दुवारा आयोजित हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा एवं खेडा खुरमपुर निवासी पूजा यादव सुपुत्री कृष्ण यादव हरियाणा पुलिस सेवा में चयनित होकर परिवार, गावं और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंकित कुमार ने ग्रामीण परिवेश में रहकर बाहरवीं तक शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात एनआईटी कुरुक्षेत्र से बी.टेक (आई टी) किया। इसके बाद आयकर विभाग में निरीक्षक चयनित होने के उपरांत भी लगन और गंभीरता से कड़ी मेहनत जारी रखी। कठोर परिश्रम से हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी) में चयनित होकर युवाओं के लिए आदर्श और प्रेरणा स्त्रोत बने हैं। पूजा यादव ने दिल्ली विश्वविद्यालय से शिक्षा अर्जित करने के बाद संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा की तैयारी शुरू की। पूजा यादव संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में भी उतीर्ण हो चुकी है और मात्र साक्षात्कार शेष है। इंदिरा फाउंडेशन दुवारा दोनो चयनित अधिकारियों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। अभिनंदन समारोह में संस्था के अध्यक्ष कप्तान सुरेन्द्र यादव, ट्रस्टी पूनम गहलावत, जिला परिषद के पूर्व उप प्रमुख संजीव कुमार, सीआईडी संस्था के प्रबंधक सुरेन्द्र चौहान, सुरेंदर सिंह, गीता देवी, कृष्ण यादव, सुमन यादव, सावित्री तंवर, महेंद्र यादव नम्बरदार, रमेश यादव सरपंच, शिवताज प्रजापति सरपंच, सतीश जाटौला, बिल्लो सरपंच, धनपत आलमदी, नीता यादव सरपंच, भंवर बोहरा, रविन्द्र यादव घोषगढ़, धर्मबीर, सूबे सिंह, आजाद थिरयान, अशोक लखेरा, डॉ० महेंद्र सिंह रंगा, डॉ० पवन, डॉ० हेमंत, कुलदीप यादव, मास्टर राम कृपाल, मास्टर ईश्वर सिंह, कृष्ण जेलदार, अरविंद यादव थानेदार, बिशम्बर दयाल, महाबीर, पहलाद, जयभगवान खंडेवला सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

2 Comments
  1. CasibomDem 2 days ago

    casibom guncel: casibom – casibom guncel giris adresi
    casibom guncel giris

  2. DelbertDow 18 hours ago

    casibom giris adresi: casibom guncel giris adresi – casibom giris
    https://casibom.auction/# casibom 158 giris

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like