ताज़ा पॉलिटिक्स

संस्कार विहीन समाज एक अच्छा राष्ट्र नहीं बन सकता – बोध राज सीकरी l

गुरुग्राम, सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद की नव गठित एकलव्य शाखा द्वारा श्री शक्ति मंदिर परिसर में शपथ
ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उत्तर क्षेत्र के अध्यक्ष विनीत गर्ग ने की। कार्यक्रम में मुख्य रुप से संस्था के पदाधिकारी व पंजाबी बिरादरी महासंगठन के अध्यक्ष बोधराज सीकरी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सेवा तो बहुत सारी सस्थाए करती है लेकिन भारत विकास परिषद् द्वारा जो सेवा के कार्य चलाए जा रहे है वह एक समाज के लिए उदाहरण हैं। कार्यक्रम के दौरान अमित गुजराल को अध्यक्ष, आदित्य पाण्डे को सचिव व विकास रस्तोगी को कोषाध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के 51 सदस्यों को शपथ दिलाई गई। विनीत गर्ग ने संस्थाओं की सेवाओं पर प्रकाश डाला। जेटेक्ट इंडिया के निदेशक सुधीर चोपड़ा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर कहा कि आज भारत विकास परिषद् उनके जीवन एवम विचारों को समाज तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में
गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष पूरण यादव लोहचव, विवेकानंद तिवारी, राजकुमार अग्रवाल, महेंद्र शर्मा, डा. आरबी यादव, अनिल गोयल, अरुण अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, देवी प्रसन्न गोयल, प्रदीप जैन, विजय अग्रवाल, आरडी गर्ग,
प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like