ताज़ा पॉलिटिक्स बिजनेस राष्ट्रीय स्पेशल

मोदी सरकार के बजट को बीजेपी ने सराहा तो वही कांग्रेस ने नकारा

आम बजट में पर्यावरण, स्वास्थ्य की चिंता क्रांतिकारी शुरुआत : नवीन गोयल  

गुरुग्राम, पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि भारत के आम बजट में इस बार देश के हर नागरिक की सेहत की चिंता करते हुए पर्यावरण और स्वास्थ्य पर बेहतर शुरुआत की गई है। यह एक क्रांतिकारी शुरुआत है। खेती को और अधिक लाभप्रद तथा पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से रासायन मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिए जाने की घोषणा महत्वपूर्ण है। नवीन गोयल ने कहा कि पर्यावरण में सुधार के लिए ई-वाहनों पर बजट में सरकार ने जोर दिया है। महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों को ई-वाहनों की खरीद पर विशेष छूट मिलेगी। ई-वाहनों का चलन ही हमारे देश के स्वास्थ्य को सुधारेगा। उन्होंने कहा कि खेती, प्राकृतिक खेती, शून्य जैविक खेती और कृषि की आधुनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए देश के कृषि विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में भी इन विषयों को शामिल करना एक नया बदलाव लाएगी। सरकार पहले से पर्यावरण को सुधारने के लिए ई-वाहनों पर ज्यादा ध्यान दे रही है। ऐसे में बिजली चालित वाहनों के क्षेत्र में इस तरह की पहल देश का वातावरण सुधारने में कारगर साबित होगी। क्योंकि बीते दिनों ग्लासगो सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस प्रकार से विश्व समुदाय के समक्ष वन सन, वन वल्र्ड, वन ग्रिड का संकल्प दोहराया था, वह भारत के आम बजट में परिभाषित होता नजर आ रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like