ताज़ा

माशुका के चक्कर में जिंदगी से हाथ धो बैठा नफीस बिरयानी, शाही खर्च का था शौकीन

हत्या के बाद पुलिस से बचने के लिए फाइव स्टार होटल में रुका था नफीस बिरयानी, जेल में बंद उमेश पाल मर्डर के आरोपी नफीस बिरयानी के हार्ट अटैक से मौत की खबर आ रही है। नफीस बिरयानी के शाहखर्ची के बारे में आई आपको बताते हैं। प्रयागराज में उमेश पाल मर्डर कांड ने उत्तर प्रदेश सरकार के कानून व्यवस्था और माफिया उन्मूलन कार्यक्रम चुनौती दे दिया था। इसके बाद एनकाउंटर से लेकर गिरफ्तारी और बुलडोजर कार्रवाई शुरू हो गई थी। कई महीने बीत जाने के बाद भी माफिया आती की बीवी शाइस्ता परवीन माफिया के छोटे भाई अशरफ की बीवी जैनब और उसकी बहन आयशा नूरी का पता लगा पाने में उत्तर प्रदेश पुलिस और उसकी तमाम खुफिया इंटेलिजेंस एजेंसियां नाकाम साबित हुई है। सवाल यह भी है क्या इन तीनों महिलाओं को उत्तर प्रदेश पुलिस आखिर क्यों सुराग नहीं लग पा रही है। इसके पीछे कौन से कारण हो सकते हैं। बहरहाल हम नफीस बिरयानी की बात करें तो बताया जाता है कि वह अव्वल दर्जे का अय्यास और शाहखर्ची करने वाला अपराधी था। उमेश पाल मर्डर कांड के बाद जब उत्तर प्रदेश पुलिस अपराधियों को तलाश करना शुरू कर दी तो नफीस बिरयानी पुलिस की निगाह से बचने के लिए दिल्ली के फाइव स्टार होटल में शरण लिया था। नफीस बिरयानी पर 50000 का इनाम था। वह पुलिस और इंटेलिजेंस से बचने के लिए अपना हुलिया लगातार बदल रहा था। बहुत मुश्किल से पुलिस ने उसके दो फोटोग्राफ का पता लगाया जिसके आधार पर उसकी पहचान उजागर हो सही। नफीस बिरयानी आराम तलब जिंदगी जीने का अभ्यास था। इलाहाबाद बरेली और दिल्ली में उसकी कई गर्लफ्रेंड होने की चर्चा सुनाई दे रही है। यहां तक की वह अपनी महिला मित्र के चक्कर में ही पुलिस के हत्थे भी चढ़ा था। लगातार नई कारों का शौकीन और महंगे कपड़े महंगे होटलों में रुकने का उसे शौक था। अपराध की दुनिया में अतीक का सहयोगी नफीस बिरयानी आखिरकार जेल में हुए हृदय घात के बाद उसकी कहानी खत्म बताई जा रही है। अब भी अतीक के इलाके चकिया में ऐसे लोग मौजूद बताए जाते हैं। जो ठेके पट्टे और जमीन के कारोबार में अतीक और उसके परिवार के सहयोगी हुआ करते थे।

You may also like