क्रिकेट जॉब्स जोक्स ताज़ा पॉलिटिक्स बिजनेस मनोरंजन राष्ट्रीय लाइफस्टाइल शेयर बाजार स्पेशल

मानवाधिकार आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष ने किया बंधवाड़ी कचरा लैंडफिल साइट का दौरा

गुरुग्राम। मानवाधिकार आयोग हरियाणा के कार्यकारी अध्यक्ष दीप भाटिया ने शुक्रवार को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर स्थित बंधवाड़ी लैंडफिल साईट का दौरा किया। वहीं पर उन्होंने अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने यहां लीचेट से निकाले गए पानी की गुणवत्ता भी देखी। उन्होंने अधिकारियों से कचरा प्रबंधन तथा लीचेट प्रबंधन की प्रगति के बारे में जानकारी ली तथा मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त जितेन्द्र दहिया ने बताया कि दोनों शहरों से प्रतिदिन लगभग 2000 टन कचरा निकलता है। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा नई फैसिलिटिज बनाई जा रही हैं, ताकि वहां के कचरे का निस्तारण वहीं पर किया जा सके। नगर निगम गुरुग्राम के अधिकारियों ने बताया कि नवम्बर 2022 में लैंडफिल साईट पर 32 लाख मिट्रिक टन कचरा असेस किया गया था। नवम्बर तथा दिसम्बर 2022 में 2.25 लाख मिट्रिक टन कचरे का ट्रीटमेंट किया गया। उन्होंने बताया कि जनवरी से मार्च 2023 तक 3.64 मिट्रिक टन कचरे को ट्रीट किया गया है। अब शेष बचे लगभग 26 लाख मिट्रीक टन कचरे का ट्रीटमेंट नवम्बर 2023 तक कर लिया जाएगा। लीगेसी वेस्ट के ट्रीटमेंट के लिए 5 एजेंसियां तेजी से कार्य कर रही हैं तथा 2 अन्य एजेंसियों को भी शामिल करने की दिशा में प्रक्रिया चल रही है।नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र रोज निकलता है 1200 टन कचरानगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र में प्रतिदिन 1200 फ्रेश कचरा निकलता है, जिसमें से 340 टन कचरे का निष्पादन स्थानीय स्तर पर ही किया जा रहा है। इसके लिए बेरीवाला बाग, कार्टरपुरी, सेक्टर-44, बादशाहपुर तथा दरबारीपुर में मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी कार्य कर रही हैं। इसके अलावा 261 बल्क वेस्ट जनरेटर भी ऑनसाईट कचरा निष्पादित कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वन क्षेत्र में लीचेट का रिसाव ना हो इसके लिए ड्रेनेज का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाए। इसके साथ ही लैंडफिल साईट के साथ बने पोंड की मौके पर ही सेंपलिंग करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लैंडफिल साईट पर कचरा प्रबंधन व लीचेट प्रबंधन के बारे में किए जा रहे कार्यों की जानकारी लोगों तक समय-समय पर पहुंचाते रहें। इसके लिए सबंधित विभाग व एजेंसी लोगों को इसमें शामिल करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like