ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

मध्य प्रदेश : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में विशेष भस्म आरती

अयोध्या राम मंदिर में आज यानी सोमवार 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। अयोध्या ही नहीं बल्कि भारतवर्ष में तैयारियां की गई हैं। मंदिरों को सजाया गया है। वहीं उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले विषेश भस्म आरती की गई। रामलला के आगमन पर श्रद्धालुओं ने पटाखे फोड़े और फुलझड़ियां जलाकर जश्न मनाया। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक उत्सव उज्जैन में भी कुछ खास अंदाज में मनाया जा रहा है।

VIDEO देखने के लिए क्लिक करें-

आपको बता दें कि आज महाकाल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना चल रहा है। भस्म आरती से इसकी शुरुआत हो चुकी है। जैसे ही भगवान अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी, वैसे ही महाकाल मंदिर में 5 फीट 9 इंच की अगरबत्ती प्रज्ज्वलित की जाएगी। भगवान महाकाल मंदिर में शिवरात्रि और सावन महोत्सव जैसी तैयारी की गई हैं। आज 51 पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ की आराधना की जाएगी।

भगवान श्री राम और भगवान शिव एक दूसरे के पूरक

मंदिर की भोजशाला में 6 टन हलवा तैयार किया जा रहा है। महाआरती के बाद यह हलवा प्रसाद स्वरूप उपस्थित भक्तों को वितरित किया जाएगा। पुजारी अर्पित गुरु ने कहा कि भगवान श्री राम और भगवान शिव एक दूसरे के पूरक हैं। भगवान राम को श्रीराम का उपासक बताया जाता है तो वहीं भगवान शिव को भी श्री राम का उपासक बताया जाता है। आज शाम को शिखर दर्शन स्थल पर दीपों से जय श्री राम लिखा जाएगा। इसके साथ ही भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। रात 8 बजे आतिशबाजी भी की जाएगी।

You may also like