क्रिकेट

भाजपा का हर कार्यकर्ता निगम चुनावों को लेकर है जोश में: रामबिलास शर्मा

गुरुग्राम। आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक मानेसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने की। बैठक में मानेसर मंडल के अध्यक्ष, प्रभारी, पालक, महामंत्री शामिल हुए।
बैठक में पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, संगठन मंत्री रविन्द्र राजू,  चुनाव मनीष मित्तल, पटौदी से विधायक सत्य प्रकाश जरावता, गुरुग्राम प्रभारी व विधायक दीपक मंगला ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की तथा नए बनाए गए पन्ना प्रमुखों की रिपोर्ट भी ली। पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हरेक कार्यकर्ता आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर जोश से भरा हुआ है। उन्होंने पदाधिकारियों को कहा कि सरकार की योजनाओं के लाभ ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को दिलवाने के लिए कार्यकर्ताओं को और मेहनत करनी है, ताकि हर पात्र व्यक्ति को लाभ मिल सके। संगठन मंत्री रविन्द्र राजू ने पदाधिकारियों से चुनाव से संबंधी कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए और चुनाव जीतने के टिप्स भी दिए। राजू ने कहा कि कार्यकर्ता सामाजिक सुरक्षा और गरीब कल्याण के लिए बनाई गई योजनाओं को लेकर लोगों से संपर्क करें। जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने कहा कि पार्टी चुनाव के लिए तैयार है। चुनाव छोटा हो या बड़ा भाजपा उसे मिशन के रूप में लेकर चलती है। गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम में भाजपा का परचम लहरएगा।
विधायक सत्य प्रकाश जरावता ने कहा कि मानेसर नगर निगम चुनाव की सभी तैयारियां हो चुकी है और कार्यकर्ता चुनाव की तारीख का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा मनोहर सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि मानेसर नगर निगम में भाजपा के प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से जीतकर आएंगे। बैठक में प्रदेश सचिव समय सिंह भाटी, जिला महामंत्री मनीष गाडोली, प्रदेश सचिव  मनीष यादव, मानेसर मंडल के पालक महेश चौहान, मानेसर मंडल के प्रभारी मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र, मंडल अध्यक्ष दौलतराम, मंडल अध्यक्ष रामनिवास, मंडल अध्यक्ष सुनील यादव सभी मंडलों के महामंत्री समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।   

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like